फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah After Asit Modi Statement Disha vakani not return in show netizens get angry

TMKOC: 'तारक मेहता..' के फैंस ने की शो बंद करने की मांग, प्रोड्यूसर असित मोदी का यह बयान सुन निराश हुए फैंस

Fri, 03 Jan 2025 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Jan 2025 01:58 PM IST
सार

असित ने शो से दिशा की लंबे समय से अनुपस्थिति पर बात की। असित मोदी ने कहा कि दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है क्योंकि मुझे भी उनकी याद आती है। कई बार परिस्थितियां इस तरह बदल जाती हैं कि कुछ चीजें हो जाती हैं और उसमें देरी हो जाती है।

विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah After Asit Modi Statement Disha vakani not return in show netizens get angry
दिशा वकानी, असित मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अभिनेत्री दिशा वकानी की अनुपस्थिति लंबे समय से चली आ रही है। असित कुमार मोदी के लोकप्रिय शो में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा ने 2018 में बच्चों की देखभाल करने के लिए छुट्टी लिया था और तब से वापस नहीं लौटी हैं। जबकि असित मोदी ने अक्सर प्रशंसकों को दयाबेन को वापस लाने के अपने प्रयास के बारे में बताया है है, उन्होंने अब पुष्टि की है कि दिशा शो में फिर से शामिल नहीं होंगी। इस पर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


असित मोदी ने दिया था यह बयान
न्यूज 18 शोशा से बातचीत में असित ने शो से दिशा की लंबे समय से अनुपस्थिति पर बात की। असित मोदी ने कहा कि दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है क्योंकि मुझे भी उनकी याद आती है। कई बार परिस्थितियां इस तरह बदल जाती हैं कि कुछ चीजें हो जाती हैं और उसमें देरी हो जाती है। कई बार कहानी लंबी हो जाती है। असित मोदी ने आगे खुलासा किया कि दिशा वकानी के शो में लौटने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह इस समय अपने दो बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Disha Vakani: क्या दिशा वकानी उर्फ दयाबेन TMKOC में करेंगी वापसी? असित मोदी बोले- 'मुझे उनकी याद...

लोगों का फूटा गुस्सा
असित मोदी के इस बयान को सुनकर दर्शक काफी निराश हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शो बंद करो। वही बेस्ट रहेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनको हर किरदार का रिप्लेसमेंट मिल जाता है। कोई भी कलाकार दो-तीन महीने के बाद शो छोड़ कर चला जाता है और इनको नया चेहरा भी मिल जाता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'शो अपनी चमक खो चुका है। इसे फालतू में बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। इसे बंद कर दीजिए।' वहीं, कई लोगों का कहना है कि कोई भी उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता है।

15 साल से कर रहा है मनोरंजन
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। में दिलीप जोशी भी जेठालाल की अहम भूमिका में हैं। शो का हर किरदार अपने में इतना खास है कि दर्शक इसे देखना काफी पसंद करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed