फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dil bechara 2 will not happen mukesh chhabra says I dont want make film sequel without sushant singh rajput

Dil Bechara 2: अब नहीं बनेगा सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा का सीक्वल', मुकेश छाबड़ा ने किया वजह का खुलासा

Thu, 09 May 2024 01:02 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 May 2024 01:02 PM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्माता मुकेश छाबड़ा ने इसका सीक्वल बनाने का एलान किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना इरादा बदल दिया है।

विज्ञापन
dil bechara 2 will not happen mukesh chhabra says I dont want make film sequel without sushant singh rajput
दिल बेचारा - फोटो : इंस्टाग्राम: Sanjana Sanghi

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे ऐसे सितारे थे, जिन्होने टेलीविजन से निकलकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होने अपने अभिनय के दम पर बड़े-बड़े सितारों को फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अभिनेता के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। 'दिल बेचारा' के निर्माता मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने का एलान किया था। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा उनकी मृत्यु के बाद डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई। कुछ महीने पहले मुकेश ने 2020 में डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म के सीक्वल का संकेत दिया था। हालांकि, अब उन्होंने दिल बेचारा 2 नहीं बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

सुशांत और मुकेश की भावनाओं का पिटारा
हाल ही में दिए साक्षात्कार में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि कि वह दिल बेचारा का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने एक्स पर इसके बारे में ट्वीट किया। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि दिल बेचारा उनके लिए एक विशेष फिल्म है। उन्होंने कहा कि दिल बेचारा मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि इससे बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही निश्चित रूप से सुशांत की भी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए मुझे एहसास हुआ कि मुझे उस फिल्म को नहीं छूना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत की ही रहेगी 'दिल बेचारा'
मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि वे एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम वे 'दिल बेचारा 2' रखना चाहते थे, लेकिन अब उनका मन्ना है कि यह शीर्षक हमेशा सुशांत का ही रहेगा। वे 'दिल बेचारा' की खूबसूरती और प्यार को बरकरार रखना चाहते थे, इसलिए अब उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल बनाने के इरादा छोड़ दिया है।
VD14: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर पुष्पा फेम निर्माता ने की नई फिल्म की घोषणा, 'वीडी14' शापित भूमि की कथा

विज्ञापन

सुशांत के साथ फिर काम करना चाहते थे मुकेश
उन्होंने 'दिल बेचारा' में सुशांत के साथ काम करने को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने खुलासा किया कि जब वे और सुशांत 'दिल बेचारा' पर काम कर रहे थे, तब दोनों के बीच भविष्य में एक बार फिर साथ काम करने के बारे में बात हुई थी। मुकेश ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करता हूं, जिनके साथ मैंने पहले काम किया है, जैसा कि अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर के साथ हुआ है।
Alia Bhatt: मेट गाला BTS वीडियो में आलिया ने बताए मजेदार किस्से, स्कूल में साड़ी पहनी तो खुल गई थी प्लीट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed