{"_id":"663c6eec223a25144a027de3","slug":"alia-bhatt-talks-about-her-experience-in-the-met-gala-2024-bts-video-said-she-wore-saree-first-time-in-school-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: मेट गाला BTS वीडियो में आलिया ने बताए मजेदार किस्से, स्कूल में साड़ी पहनी तो खुल गई थी प्लीट्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: मेट गाला BTS वीडियो में आलिया ने बताए मजेदार किस्से, स्कूल में साड़ी पहनी तो खुल गई थी प्लीट्स
Thu, 09 May 2024 12:07 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 12:07 PM IST
सार
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर मेट गाला लुक का एक बीटीएस वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में उन्हें तैयार होते और मजेदार किस्से सुनाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में, मेट गाला 2024 में जलवा बिखेरती नजर आई थीं। इसका आयोजन 6 मई को न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया था। आलिया भट्ट ने इस मौके पर भारतीय परिधान को पहनना चुना था। वह साड़ी पहनकर मेट गाला में शामिल हुई थीं। उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। आलिया के जो प्रशंसक यह जानना चाह रहे थे कि वह मेट गाला के लिए कैसी तैयार हुई थी, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
आलिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर मेट गाला लुक का एक बीटीएस वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में उन्हें तैयार होते हुए देखा जा सकता है। साथ ही साथ उन्हें अपने मेकअप आर्टिस्ट के बारे में भी दिलचस्प बातें बताते हुए सुना जा सकता है। इसके अलावा आलिया की साड़ी स्टाइल करने वाली अनाइता श्रॉफ अदाजानी भी कुछ जानकारियां देती हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आलिया के मेकअप आर्टिस्ट से नाराज हो गई थी बहन
इस वीडियो में आलिया भट्ट ने बताया कि उनके मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी उन्हें काफी अच्छे तरीके से जानते हैं। वह आलिया के साथ नौ साल से काम कर रहे हैं। एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए आलिया ने कहा कि एक बार उनकी बहन शाहीन भट्ट पुनीत से नाराज हो गई थीं, क्योंकि उन्होंने आलिया भट्ट को उनके जन्मदिन पर एक बढ़िया तोहफा दे दिया था।
Sai Pallavi: साई पल्लवी के जन्मदिन पर 'थंडेल' निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा, फिल्म में ऐसा रहेगा लुक
आलिया ने पहनी थीं सब्यसाची की साड़ी
आलिया ने मेट गाला में सब्यसाची की साड़ी पहनी थी। इसे स्टाइल करने वाली अनाइता श्रॉफ अदाजानी ने वीडियो में बताया कि इस साड़ी में वह सभी तीन तत्व शामिल थे, जो इस साल मेट गाला की थीम में शामिल थे। मालूम हो कि मेट गाला का ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम' थीम पर रखा गया था। वहीं, साड़ी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने बताया कि भारत का फैशन कितना अलग है।
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर जारी हुआ नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, हाथ में पकड़ी है तलवार
नौवीं कक्षा में साड़ी पहनकर गई थीं स्कूल
बीटीएस वीडियो में आलिया भट्ट ने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। यह उस वक्त का है, जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। आलिया शिक्षक दिवस पर स्कूल में साड़ी पहनकर गई थी। यह पहला मौका था, जब उन्होंने साड़ी पहनी थी। आलिया ने बताया कि वह स्कूल पहुंची तो उनकी साड़ी की प्लेट्स ही खुल गईं थी।
Film Celebrities: नॉर्थ-साउथ कलाकारों की इन नई जोड़ियों को देखने के लिए उतावले हैं फैंस, थिएटर में मचेगा हल्ला