फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diksha Dhami play lead role in Shemaroo Umang upcoming show Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain

Diksha Dhami: ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ बनकर बढ़ेंगी ‘चैना’ की मुश्किलें, लीड रोल में नजर आएंगी दीक्षा धामी

Fri, 17 Jan 2025 09:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 17 Jan 2025 09:17 AM IST
विज्ञापन
Diksha Dhami play lead role in Shemaroo Umang upcoming show Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain
दीक्षा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नए साल में शेमारू उमंग अपने दर्शकों के लिए नया शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ लेकर आने के लिए तैयार है। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। प्रोमो में इसकी मुख्य किरदार ‘चैना’ का परिचय कराया गया। शो में चैना का किरदार अभिनेत्री दीक्षा धामी निभा रही हैं।
विज्ञापन

Diksha Dhami play lead role in Shemaroo Umang upcoming show Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain
दीक्षा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है शो की कहानी?
बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ की कहानी राजस्थान की शानदार पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक भव्य हवेली में परिवार, परंपरा और सत्ता के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। चैना एक होशियार और दयालु गांव की लड़की है, जो हमेशा जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए चतुराईपूर्ण तरीके खोजती है, लेकिन जब परिस्थितियां उसे देहाती गलियों से एक शानदार हवेली में ले आती हैं, तो उसकी दुनिया बदल जाती है। प्रोमो में संघर्ष के एक दिलचस्प सीन को दिखाया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Donald Trump: 20 जनवरी को होगा डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह, जानें कब और कहां देखें लाइव अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Diksha Dhami play lead role in Shemaroo Umang upcoming show Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain
दीक्षा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चैना को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में चैना की घमंडी भाभी का किरदार इशिता गांगुली ने निभाया है, जो मानती है कि सबसे बड़ी बहू होने के नाते उसे परिवार की विरासत की गारंटी है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मोड़ में, हवेली की चाबियां चैना को सौंप दी जाती हैं। यह निर्णय सभी को हैरान कर देता है और सवाल उठता है कि चैना को इतनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए क्यों चुना गया? 

यह खबर भी पढ़ें: David Lynch: 'ब्लू वेलवेट'-'मुलहोलैंड ड्राइव' के निर्देशक डेविड लिंच का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

Diksha Dhami play lead role in Shemaroo Umang upcoming show Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain
दीक्षा धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने किरदार को लेकर उत्साहित हैं दीक्षा धामी
दीक्षा धामी ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में मुख्य भूमिका में आने से बेहद उत्साहित हैं। इस पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, "हर कहानी अपनी नींव पर बनी होती है और जो चीज इस शो को सबसे अलग बनाती है, वह है इसके किरदारों को दी गई गहराई और दिल। मेरी भूमिका ‘चैना’ सिर्फ एक और किरदार नहीं है; वह एक मजबूत, उत्साही लड़की है जिसकी एक दिलचस्प बैकस्टोरी है, जो उसे प्रेरणादायक बनाती है। यह किरदार काफी दिलचस्प भी है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "इस नए साल की शुरुआत ऐसे शानदार मौके के साथ करना मेरे लिए सबसे अच्छा तोहफा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed