फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   David Lynch: 'ब्लू वेलवेट' निर्देशक डेविड लिंच का निधन, इन हॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

David Lynch: 'ब्लू वेलवेट' निर्देशक डेविड लिंच का निधन, इन हॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 17 Jan 2025 08:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Jan 2025 08:44 AM IST
सार

निर्देशक ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर रॉन हावर्ड, स्टिंग, जुड अपाटो जैसे हॉलीवुड सितारे निर्देशक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
David Lynch: 'ब्लू वेलवेट' निर्देशक डेविड लिंच का निधन, इन हॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
डेविड लिंच - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड ने अपना सबसे बड़ा सितारा खो दिया है। " ब्लू वेलवेट " और "मुलहोलैंड ड्राइव" जैसी फिल्मों के निर्देशक डेविड लिंच का निधन हो गया है। डेविड को उनकी फिल्मों के लिए काफी पसंद किया जाता था। निर्देशक ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर रॉन हावर्ड, स्टिंग, जुड अपाटो जैसे हॉलीवुड सितारे निर्देशक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन


निर्देशक को ऑक्सीजन पर रखा गया था
साल 2020 में एक गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद निर्देशक को ऑक्सीजन पर रखा गया था। निर्माता-निर्देशक ने निधन से पहले फैंस के सामने अपनी अंतिम उपस्थिति भी दी थी। अपने घने सफेद बालों और धूप के चश्मे के साथ हमेशा की तरह कूल लग रहे थे, वह फैंस से लाइव स्ट्रीम के जरिए मिले थे और फैंस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया था।
विज्ञापन


फेसबुक पेज पर गई जानकारी
उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा गया, "यह बहुत दुख की बात है कि हम, उनका परिवार, एक महान व्यक्ति और कलाकार डेविड लिंच के निधन की घोषणा करते हैं। अब जब वह हमारे बीच नहीं रहे, तो दुनिया में एक बड़ा फासला हो गया है। लेकिन, जैसा कि वह कहते थे, 'अपनी नजर डोनट पर रखो, फासले पर नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पूरे हॉलीवुड से श्रद्धांजलि संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट किए गए और हॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से गमगीन हो गया। निर्देशक रॉन हावर्ड ने लिखा, "एक दयालु व्यक्ति और निडर कलाकार, जिन्होंने अपने दिल और आत्मा को सिनेमा के प्रति समर्पित कर दिया। लोगों को यह मानने पर मजबूर कर दिया कि कुछ अलग कर के नई चीजों का निर्माण किया जा सकता है।"


 लिंका ग्लैटर ने जताया आभार
डीजीए अध्यक्ष लेस्ली लिंका ग्लैटर ने लिखा, “डेविड जैसा कोई नहीं है। वह अपनी कहानी कहने के ढंग से किसी भी शो को अलग लेवल पर लेकर जाते थे। मैंने 1990 में ट्विन पीक्स के लिए उनके साथ काम किया था। उन्होंने एक युवा निर्देशक के तौर पर मुझे मौका दिया था। उन्होंने पूरी तरह से मेरे जीवन को बदल दिया था। मैं इस मौके के लिए हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।"




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed