फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diana Penty In Serious Relationship With Harsh Sagar Since 12 Years Says I am Married In My Head

Diana Penty: 12 साल से हर्ष सागर के साथ रिलेशनशिप में हैं डायना, बोलीं- ‘मैं अपने मन में शादीशुदा हूं’

Thu, 19 Jun 2025 11:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:53 PM IST
सार

Diana Penty On Love Life: डायना पेंटी ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और बताया कि वो पिछले कई वर्षों से अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रह रही हैं। हालांकि, शादी के लिए उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है।

विज्ञापन
Diana Penty In Serious Relationship With Harsh Sagar Since 12 Years Says I am Married In My Head
डायना पेंटी और हर्ष सागर - फोटो : इंस्टाग्राम-@dianapenty

विस्तार

‘कॉकटेल’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर अपनी योजना पर बात की।

विज्ञापन

22 साल से हर्ष को जानती हैं डायना
हटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान डायना पेंटी ने हर्ष सागर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वो पिछले दस साल से अधिक समय से हर्ष सागर के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कभी भी किसी के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में कोई दिलचस्पी नहीं रही। मैं पुरानी सोच वाली हूं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं छत पर जाकर इसके बारे में भाषण नहीं देने जा रही हूं मैं और हर्ष एक दूसरे को 22 वर्षों से जानते हैं और 12 वर्षों से साथ हैं। 

विज्ञापन

शादी के लिए नहीं है कोई दबाव
अपने रिश्ते और शादी के सवाल पर डायना ने कहा कि मैं शादीशुदा नहीं हूं, लेकिन मेरे दिमाग में मैं विवाहित हूं। यह एक ही बात है। आप रिश्ते का उसी तरह सम्मान कर रहे हैं। मेरे और हर्ष किसी के भी परिवार में भी कोई शादी के लिए दबाव नहीं डालता है। उनका हमें सपोर्ट है और उनका भी मानना शादी से ज्यादा खुश रहने पर है। हालांकि, शादी को लेकर मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हम साथ रहते हैं। हमारा एक डॉग भी है। बिना किसी फॉर्मेलिटी या डॉक्यूमेंट्स के भी हमारा रिश्ता शादी के जैसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Diana Penty: 'डिटेक्टिव शेरदिल' की शूटिंग के दौरान व्हॉट्सएप ग्रुप पर ये प्लान बनाते सितारे, डायना का खुलासा

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आएंगी डायना
2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ से दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ अपना करियर शुरू करने वाली डायना पेंटी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। अब वो रवि छाबड़िया द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed