फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dia mirza recalls her pregnancy complication and says that was horrible

Dia Mirza: जन्म देने के महीनों बाद तक बेटे को गोद नहीं ले पाईं दीया मिर्जा, वजह कर देगी आपको हैरान

Mon, 02 Jun 2025 06:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 02 Jun 2025 06:20 PM IST
सार

Dia Mirza: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने बेटे अव्यान के जन्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे को महीनों गोद नहीं लेने दिया गया था। 

विज्ञापन
Dia mirza recalls her pregnancy complication and says that was horrible
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial

विस्तार

सिनेमाई दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में साल 2021 में जन्में अपने बेटे अव्यान के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया की जन्म के दो महीनों तक उन्हें अपने बच्चे से दूर रहना पड़ा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई बातों पर मुखर होकर बात रखी है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


समय से पहले हुआ था बेटे का जन्म
हाल ही में अभिनेत्री दीया मिर्जा ऑफिशियल पीपल ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुई थीं। वहां उन्होंने साल 2021 में जन्में अपने बेटे अव्यान के बारे में बात की और बताया कि वो समय कितना डरावना था उनके लिए। अभिनेत्री ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण हो गया था, जो मेरी अपेंडिक्स सर्जरी का साइड इफेक्ट था, जिसे मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में करवाई थी। फिर छठे महीने के दौरान ऐसा हुआ कि डॉक्टर ने कहा, कि अगर बच्चे का जन्म नहीं होता है, तो हम दोनों में से किसी को भी नहीं बचाया जा सकता। यह काफी डरावना था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जैसे ही अव्यान का जन्म हुआ, उसे आईसीयू में ले जाया गया क्योंकि उसका वजन सिर्फ 810 ग्राम था।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Umrao Jaan: फिर थिएटर में अपनी आंखों की मस्ती दिखाएंगी रेखा, बेहतर प्रिंट में री-रिलीज होगी ‘उमराव जान’
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को गोद में नहीं लेने दिया जाता था
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि जन्म के 36 घंटे के बाद उनके बेटे की सर्जरी हुई, क्योंकि उसके आंत में छेद था। उन्हें सप्ताह में सिर्फ दो बार बेटे से मिलने दिया जाता था और जब तक वह 2.5 किलोग्राम का नहीं हो जाता, तब तक वो उसको गोद नहीं ले सकती थी। साढ़े तीन किलो होने के बाद फिर उसकी सर्जरी हुई और वो ठीक हो पाया।

दीया मिर्जा के बारे में
दीया मिर्जा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार ‘नादानियां’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने इब्राहिम अली खान की मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में खुशी कपूर, जुगल हंसराज, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed