फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: ranveer singh Film now No 1 Movie in Australia and New Zealand

Dhurandhar 2 Box Office: महीनेभर बाद भी 'धुरंधर 2' का तूफान जारी; अब इन देशों में हासिल की नंबर वन की कुर्सी

Thu, 23 Apr 2026 12:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 23 Apr 2026 12:50 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के बॉक्स ऑफिस की हर तरफ चर्चा है। इसकी रिलीज को महीनेभर से ज्यादा हो चुके हैं। मगर, इसका रौला जारी है। देश ही नहीं, विदेशों में भी यह फिल्म प्यार बटोर रही है। फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि आई है।

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: ranveer singh Film now No 1 Movie in Australia and New Zealand
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' अपने कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। हजार करोड़ी बन चुकी यह फिल्म कमाई के मामले पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह फिल्म जिस रफ्तार से भारत में कमाई कर रही है, उतनी ही रफ्तार से विदेशों में भी नोट छाप रही है। 'धुरंधर 2' न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: ranveer singh Film now No 1 Movie in Australia and New Zealand
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' का एक और धमाका
आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' मानो रिकॉर्ड बुक लिख रही है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'एक और मील का पत्थर! फिल्म 'धुरंधर 2' ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में धूम मचा दी है और यहां यह नंबर 1 भारतीय फिल्म बन गई है'। इससे पहले यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका और यूके में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी नंबर 1 बन गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: ranveer singh Film now No 1 Movie in Australia and New Zealand
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

न्यूजीलैंड में 'धुरंधर 2' ने 'पठान' को चटाई धूल 
फिल्म 'धुरंधर 2' ने ऑस्ट्रेलिया में अपने ही पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' को मात देकर नंबर वन भारतीय फिल्म होने का खिताब हासिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड में इस फिल्म ने 'पठान' को पीछे छोड़कर नंबर वन की कुर्सी हथियाई है। 

  • ऑस्ट्रेलिया में फिल्म 'धुरंधर 2' ने 23 अप्रैल तक 8.255 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 77 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है।
  • ऑस्ट्रेलिया में अब भी यह थिएटर्स में सजी हुई है और कमाई जारी है।
  • इससे पहले वहां 'धुरंधर' सबसे ज्यादा कमाऊ भारतीय फिल्म थी, जिसने 5.598 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कमाए थे। 
  • फिल्म ने न्यूजीलैंड में 1.295 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 07 करोड़ रुपये) का कलेक्शन जुटाया है। 
  • इससे पहले न्यूजीलैंड में 'पठान' सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म थी, जिसने 952 हजार न्यूजीलैंड डॉलर कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed