फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 actor bimal oberoi performs shirani role in film users reacts on it

27 साल पहले इस हिट गाने में दिखी थी 'धुरंधर 2' के शिरानी की पहली झलक, यूजर्स जानकर हुए हैरान; दिए ऐसे रिएक्शन

Sun, 29 Mar 2026 11:23 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 29 Mar 2026 11:23 AM IST
सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' में जिस एक्टर ने शिरानी का किरदार निभाया है, उसके बारे में जानकर यूजर्स हैरान हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 actor bimal oberoi performs shirani role in film users reacts on it
बिमल रॉय, शिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म के हर किरदार के बारे में बारीकी से जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस बीच एक्टर बिमल ओबेरॉय के बारे में जानकर यूजर्स हैरान हैं। मल ओबेरॉय ने फिल्म में बलूच सरदार शिरानी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

यूजर्स यह जानकर हैरान हैं कि इस एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत दलेर मेहंदी के एक गाने से की थी।

व्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को गोद में लिया; पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाह

विज्ञापन

10 हजार रुपये में शुरू किया काम
बिमल ओबेरॉय ने फरीदून शहरयार से बातचीत में बताया कि वह दलेर को अपना 'दोस्त, भाई और मेंटर' मानते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे 1990 के दशक में वे दोस्त बने थे और कैसे उस म्यूजिशियन ने अपने पहले एल्बम 'बोलो ता रा रा' के रिलीज होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाने का वादा किया। उन्होंने अपना वादा निभाया और एक्टर को एक साल के लिए 10000 रुपये के 12 चेक दिए। जब दलेर अपने हिट गाने 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने बिमल को उसमें कास्ट करने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन

शूटिंग के लिए साथ में गए थे बिमल
बिमल ने बताया 'मैं तो बस शूटिंग के लिए साथ चला गया था। डायरेक्टरों ने कहा कि एक रोल है, क्या हम वह बिमल को दे सकते हैं? पाजी ने हां कह दिया, और वहीं पर यह तय हो गया। आखिर में मैंने वीडियो में एक मुख्य भूमिका निभाई और वह गाना बहुत बड़ा हिट बन गया।'



विज्ञापन

यूजर्स ने जताई हैरानी
जब यूजर्स को पता चला कि बिमल ओबेरॉय ने दलेर मेहंदी के गाने से एक्टिंग की शुरुआत की है तो वह हैरान हो गए। एक यूजर ने ट्विटर पर बिमल की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'बलोच चीफ शिरानी यह लड़का है। हो जाएगी बल्ले-बल्ले।' इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'ओह बाप रे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'वक्त बदलता है।' एक और यूजर ने लिखा 'बलोच चीफ ने क्लाइमैक्स में बल्ले बल्ले कर दी थी।'

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई और इसने अब तक दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed