फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Dobhal meets newborn son for the first time users advised behave like a father

व्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को गोद में लिया; पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाह

Sun, 29 Mar 2026 09:26 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 29 Mar 2026 09:26 AM IST
सार

Anurag Dobhal Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। वह अस्पताल में अपने बच्चे से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Anurag Dobhal meets newborn son for the first time users advised behave like a father
बच्चे और पत्नी के साथ अनुराग डोभाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अब ठीक हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे। 28 मार्च 2026 को, उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया है। इस यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पहली बार अपने नवजात बेटे से मिल रहे हैं। इस मामले का वीडियो वायरल है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


अनुराग डोभाल ने बच्चे को गोद में लिया
अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत भावुक तरीके से होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्हील चेयर के जरिए अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान उनके दोस्त उनकी मदद करते हैं। अस्पताल पहुंच कर वह अपने बच्चे को गोद में लेते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)


दूसरा जन्म बच्चे के नाम
वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए'। अनुराग ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि हाल ही में उन्होंने कार चलाते हुए अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और वह जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनका इलाज चल रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट
अनुराग डोभाल के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है 'खुशी के दिन वापस आ गए।' दूसरे यूजर ने लिखा है 'बच्चे के आने से खुशी के दिन वापस आ गए।' एक और यूजर ने लिखा है 'भैया पापा बन गए।' एक यूजर ने डोभाल को सलाह दी है कि 'अब आप पिता की तरह बर्ताव करें।'




रितिका ने दिखाई बच्चे की झलक
अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने कल अपने बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रामनवमी के पावन और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है।'



अनुराग ने परिवार पर लगाए आरोप
हाल ही में अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक उनका परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था। हालांकि रितिका ने इन आरोपों से इंकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed