फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra Deol spotted with injured eye Netizens and fans concerned about actor health

Dharmendra: आंख में पट्टी बांधे नजर आए धर्मेंद्र, हीमैन को देख फैंस की बढ़ी चिंता, पूछा- 'ये क्या हुआ?'

Tue, 01 Apr 2025 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

 Dharmendra Deol Health: हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र हाल ही में आंखों में पट्टी बांधे नजर आए। उनकी आंख में तकलीफ है। हालांकि, उन्होंने फैंस से चिंता नहीं करने को कहा है।

विज्ञापन
Dharmendra Deol spotted with injured eye Netizens and fans concerned about actor health
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उन्हें देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। धर्मेंद्र की एक आंख में तकलीफ है। वे पट्टी बांधे नजर आए। हालांकि, उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी और वे हमेशा की तरह गर्मजोशी के साथ पैपराजी से मिले। उनसे जब सेहत का हाल पूछा गया, तब भी उन्होंने यही कहा कि 'अभी मुझमें बहुत दम है'।

विज्ञापन

बोले- 'आई एम स्ट्रॉन्ग'
धर्मेंद्र को कार में सवार होते देखा गया। इस दौरान वे पैपराजी से रूबरू हुए। आंख में पट्टी देख जब एक्टर से पूछा गया कि आपकी तबीयत कैसी है? इस पर उन्होंने कहा, 'अभी बहुत दम है। बहुत जान रखता हूं'। उन्होंने आगे कहा, 'आंख में तकलीफ है। लव यू फैंस, लव यू ऑडियंस। आई एम स्ट्रॉन्ग'। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की दुआ
दिग्गज अभिनेता को इस तरह देख उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई है। उनसे पूछ रहे हैं, 'आखिर क्या हुआ'? साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लव यू धरम जी, ये क्या हो गया?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये क्या हालत बना ली है। अपना ख्याल रखिए प्लीज'। एक यूजर ने लिखा, 'आंख की सर्जरी हुई है शायद। प्लीज अपना बहुत ख्याल रखिए'।

यह खबर भी पढें:
Viral Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ा ये एक्टर, लोग बोले- मगरमच्छ के आंसू; नाबालिग से अंतरंग चैट के आरोप

विज्ञापन

'इक्कीस' में आएंगे नजर
धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। फिल्म 'इक्कीस' की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

यह खबर भी पढें:
Jaat Touch Kiya: 'जाट' का पहला गाना 'टच किया' का प्रोमो आउट, उर्वशी के जबर्दस्त अंदाज पर फैंस की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed