फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dharmendra death news shayari viral video emotional fans bollywood celebrities pays tribute

लोगों को जिंदगी का पाठ पढ़ा गए धर्मेंद्र, निधन के बाद वीडियो वायरल; अभिनेता का मैसेज सुन फैंस भावुक

Tue, 25 Nov 2025 12:26 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:26 AM IST
सार

Dharmendra Viral Shayari Video: धर्मेंद्र का निधन सोमवार सुबह हुआ। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। अब धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
dharmendra death news shayari viral video emotional fans bollywood celebrities pays tribute
धर्मेंद्र - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके जाने के बाद भी उनकी आवाज, उनकी सीख और उनका जिंदगी जीने का तरीका। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका जून में पोस्ट किया गया एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धर्मेंद्र जिंदगी, मोह-माया, बिछड़न और इंसानी फितरत के बारे में जो कहते हैं, उसे सुनकर अब लोग काभी भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र का वीडियो हो रहा वायरल 
धर्मेंद्र ने अपना यह वीडियो बेहद साधारण कैप्शन के साथ शेयर किया था- 'दोस्तों, हो सकता है आपको पसंद आए।' लेकिन वीडियो को सुनकर अब फैंस कह रहे हैं- 'धरम जी ने मानो जाते-जाते जिंदगी का पूरा सार समझा दिया।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)




धर्मेंद्र ने कही गहरी बात
वीडियो में धर्मेंद्र बेहद शांत स्वर में कहते हैं- 'जिंदगी चाहे जितनी बड़ी हो जाए, चाहे जितना कुछ मिल जाए…लेकिन अंत में इंसान खाली हाथ ही जाता है। ये दुनिया, ये चीजें, ये जमा की हुई खुशियां...सब यहीं रह जाती हैं। फिर भी इंसान का स्वभाव है कि वह जोड़ता ही रहता है- पैसा, नाम, शोहरत, रिश्ते…लेकिन आखिर में, साथ कुछ नहीं जाता—सिवाय प्यार और अच्छेपन के। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)




अक्सर दिखता था शायराना अंदाज
बता दें धर्मेंद्र अक्सर अपने फैंस के साथ ऐसे ही कई वीडियोड साझा करते थे जिनमें जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं पर बात की जाती थी। वो लोगों को अपनी ओर से जिंदगी के मायने सिखाते रहते थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)




धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार
अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सोमवार को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। एक एंबुलेंस धर्मेंद्र के घर के बाहर देखी गई, जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई। धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल, पत्नी हेमा मालिनी सहित कई सितारों को श्मशान घाट के बाहर देखा गया तो धड़कनें और तेज हुईं। कुछ ही देर में वह खबर सामने आई, जिसे कोई सुनना नहीं चाहता था। एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। मगर, फैंस के दिल में टीस है कि ही-मैन को आखिरी बार नहीं देख पाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed