फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush Pictures Leak From The Set Of Kriti Sanon Starrer Tere Ishq Mein He Plays Indian Air Force Officer

Dhanush: वर्दी पहने मूछों वाले लुक में धनुष को पहचानना मुश्किल, ‘तेरे इश्क में’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें

Fri, 06 Jun 2025 03:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

Dhanush In Tere Ishq Mein: आनंद एल राय की आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग से धनुष की नई तस्वीरें वायरल हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फिल्म में धनुष के रोल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Dhanush Pictures Leak From The Set Of Kriti Sanon Starrer Tere Ishq Mein He Plays Indian Air Force Officer
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja

विस्तार

अभिनेता धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से धनुष और कृति सेनन के लुक्स का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को 'रांझणा' से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ये साफ कर चुके हैं कि ‘तेरे इश्क में’ रांझणा का सीक्वल नहीं है। अब फिल्म के सेट से धनुष के लुक की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिनके सामने आने के बाद धनुष के किरदार को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


वायु सेना की वर्दी में नजर आए धनुष
शूटिंग से धनुष की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनको देखकर ऐसा लगता है कि धनुष फिल्म में भारतीय वायु सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। वायरल तस्वीरों में धनुष वायु सेना की वर्दी पहने मूंछों वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Dhanush Pictures Leak From The Set Of Kriti Sanon Starrer Tere Ishq Mein He Plays Indian Air Force Officer
धनुष और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में धनुष शंकर और कृति मुक्ति की भूमिका में नजर आएंगी
फिल्म में धनुष जहां शंकर के किरदार में नजर आएंगे, तो वहीं कृति सेनन मुक्ति की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म से धनुष का जो पहला लुक टीजर मेकर्स द्वारा जारी किया गया था, उसमें एक्टर बड़े बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे थे। हालांकि, उसके बाद शूटिंग से धनुष और कृति की और भी तस्वीरें सामने आई हैं। अब ये नई तस्वीरें धनुष की सामने आई हैं, जो फिल्म में उनकी भूमिका का खुलासा करती हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Kuberaa Teaser: धनुष की ‘कुबेर’ का टीजर रिलीज, बिना डायलॉग के भी छा गए नागार्जुन और रश्मिका

28 नवंबर को रिलीज होनी है फिल्म
आनंद एल राय निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ के रांझणा का सीक्वल बताए जाने पर मेकर्स ये साफ कर चुके हैं कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है। फिल्म में संगीत एआर रहमान का है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। ‘तेरे इश्क में’ इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होनी है। फिल्म की शूटिंग अभी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed