D54 First Look: धनुष ने शुरू की 'डी54' की शूटिंग, कहा- 'कभी-कभी खतरनाक बने रहना...'
Dhanush Started Shooting: धनुष जल्द ही नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इसका पहला पोस्टर शेयर कर बताया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है।
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार धनुष काफी दिनों से व्यस्त चल रहे हैं। वह हाल ही में फिल्म 'कुबेर' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड की फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग पूरी की है। अब उन्होंने तमिल फिल्म 'डी54' की शूटिंग शुरू कर दी है।
जारी हुआ फिल्म का पहला पोस्टर
पोर थोझिल फेम विग्नेश राजा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने आज ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। मेकर्स ने इसका एलान एक पोस्टर शेयर करके किया। पोस्टर में देखा जा सकता है कि धनुष गमगीन हालत में एक झुलसे हुए कपास के खेत में खड़े हैं। उनके पीछे आग की लपटें उठ रही हैं।
Sometimes staying dangerous is the only way to stay alive.#D54 starring @dhanushkraja - On floors from today. Produced by @IshariKGanesh @VelsFilmIntl
— Think Studios (@ThinkStudiosInd) July 10, 2025
A film by @vigneshraja89 💥
A @gvprakash Musical 🎶@ThinkStudiosInd@alfredprakash17 @thenieswar@ksravikumardir pic.twitter.com/CyGZH3LuQV
निर्देशक ने दी फिल्म की जानकारी
विग्नेश राजा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक साझा करते हुए लिखा 'अपनी दूसरी फीचर फिल्म का एलान करते हुए खुशी हो रही है! अब तक के सफर के लिए आभारी हूं। हम इस फिल्म को अपना सब कुछ दे रहे हैं, ताकि आप सिनेमाघरों में अच्छा समय बिताएं। जल्द ही बड़े पर्दे पर मिलते हैं।'
धनुष ने लिखा दमदार कैप्शन
धनुष ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जीवित रहने का एकमात्र तरीका है।'
यह खबर भी पढ़ें: ED: मुश्किल में विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती तक ये सेलेब्स, ईडी ने कसा शिकंजा
#D54 Pooja Pics @dhanushkraja pic.twitter.com/N38CYl6AV3
— Chowdrey (@Chowdrey_) July 10, 2025
फिल्म के बारे में
इस फिल्म में धनुष के साथ ममित बैजू अहम किरदार में होंगी। फिल्म में जयाराम, केएस रविकुमार, सूरज वेंजारामूडू और करुनास भी अभिनय करेंगे। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार देंगे। फिल्म के निर्माता डॉ0. के गणेश हैं। यह फिल्म वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी।