फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush and Rashmika Mandanna shooting for Sekhar Kammula film kubera stars spotted at film set video viral

Kubera: धनुष और रश्मिका मंदाना ने मुंबई में की 'कुबेर' की शूटिंग, फिल्म के सेट से वायरल हुआ दोनों का वीडियो

Thu, 25 Apr 2024 04:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

धनुष और रश्मिका मंदाना को मुंबई में आगामी फिल्म 'कुबेर' की शूटिंग करते हुए देखा गया। दोनों कलाकारों का का फिल्म के सेट से वीडियो भी वायरल हुआ। 

विज्ञापन
Dhanush and Rashmika Mandanna shooting for Sekhar Kammula film kubera stars spotted at film set video viral
धनुष और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धनुष और रश्मिका मंदाना मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों का अपने-अपने कॉस्ट्यूम में शूटिंग स्थल की ओर जाते हुए एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पैक-अप शॉट साझा किया। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।

विज्ञापन

सेट पर दिखे रश्मिका-धनुष
पैन-इंडिया फिल्म 8 मार्च को फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज के साथ लॉन्च की गई थी। अब शूटिंग तेजी से चल रही है। यह धनुष की 51वीं फिल्म है। एक पैपराजी पेज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग स्थल से धनुष और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में रश्मिका सिंपल चूड़ीदार सेट पहने नजर आईं, जबकि धनुष ने स्टाइलिश सूट पहना था।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


Salman Khan: सलमान का मजेदार किस्सा, इस डायरेक्टर के बेटे को खिला दिया था शोएब अख्तर और युवराज सिंह के साथ मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका ने साझा किया अपडेट
रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के सेट से चंद्रमा की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'एंड इट्स पैक अप। कुबेरा।' 'कुबेर' एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसमें धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
Bollywood Movies: 5 बॉलीवुड फिल्में, जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं

विज्ञापन

शेखर कम्मुला-धनुष का पहला सहयोग
सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
Chacha Vidhayak Hain Humare Season 3: ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का तीसरा सीजन रिलीज, फंसते दिखेंगे रॉनी भैया!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed