फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan made Anees Bazmee son to play a match with Shoaib Akhtar and Yuvraj Singh

Salman Khan: सलमान का मजेदार किस्सा, इस डायरेक्टर के बेटे को खिला दिया था शोएब अख्तर और युवराज सिंह के साथ मैच

Thu, 25 Apr 2024 04:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

जब अनीस बज्मी 'रेडी' फिल्म बना रहे थे तो सलमान खान ने उनके बेटे की बहुत बड़ी इच्छा को पूरा कर दिया था। यह किस्सा वाकई में काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन
Salman Khan made Anees Bazmee son to play a match with Shoaib Akhtar and Yuvraj Singh
अनीस बज्मी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अक्सर अभिनेता सलमान खान की दिलदारी के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। समय-समय पर उनके साथ काम करने वाले और उन्हें करीब से जानने वाले लोग उनकी तारीफें करते सुनाई देते हैं। लोग उन्हें नेकदिल इंसान के रुप में देखते हैं। आपने भी उनकी नेकदिली के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं, जिसे आपने पहले शायद ही सुना होगा।

विज्ञापन


भाईजान ने पूरी की थी इच्छा
फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म 'नो एंट्री' और 'रेडी'  में काम कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने सलमान खान की उदारता को लेकर बातचीत की है। यह किस्सा तब का है, जब अनीस बज्मी 'रेडी' फिल्म बना रहे थे और सलमान खान ने अनीस के बेटे की बहुत बड़ी इच्छा को पूरा कर दिया था। यह किस्सा वाकई में काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन


Heeramandi: पहली बार 'हीरामंडी' के प्रीमियर की अनदेखी तस्वीरें, भंसाली संग सितारों की दमक देख हैरान हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महान क्रिकेटरों के साथ खेलना चाहते थे अनीस के बेटे
अनीस बज्मी के मुताबिक, जब वे 'रेडी' पर काम कर रहे थे तो उन दिनों एक क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। उस वक्त उनके बेटे की उम्र 10 साल थी और वह क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन था। इतना बड़ा कि वह रात को अपने बगल में बैट और बॉल लेकर सोता था। अनीस के बेटे ने शोएब अख्तर और युवराज सिंह को देख लिया था और अपने पिता के सामने उन दोनों के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। यह सुनकर अनीस चौंक गए थे। संयोग से जब उनका बेटा अपनी बात कह रहा था तो सलमान खान भी वहीं मौजूद थे।

Chacha Vidhayak Hain Humare Season 3: ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का तीसरा सीजन रिलीज, फंसते दिखेंगे रॉनी भैया!

और आधी रात को खेलने आ गए शोएब अख्तर और युवराज सिंह 
अनीस के बेटे की इच्छा सलमान के कान तक पहुंच चुकी थी। अचानक आधी रात को शोएब अख्तर और युवराज सिंह कुछ खिलाड़ियों के साथ वहां आ पहुंचे। अनीस इस बात से बिल्कुल बेखबर थे कि ऐसा कुछ होने जा रहा है। उन्होंने होटल की लॉबी में आकर देखा कि रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर उनके बेटे को बॉलिंग करा रहे थे और सलमान खान फील्डिंग कर रहे थे।

'रामायण' के लिए रणबीर ने किया जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed