Dhanashree: चहल से तलाक के 4 महीने बाद नए प्यार की तलाश में धनश्री, बोलीं- 'हम सब प्यार के लिए भूखे हैं'
धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के 4 महीने बाद अपने टूटे रिश्ते पर बात की है। साथ ही उन्हें जिंदगी में नए प्यार की तलाश भी है। जानिए, तलाक के बाद प्यार को लेकर क्या सोचती हैं धनश्री?
विस्तार
हाल ही में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ, करियर को लेकर इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से हुए तलाक पर भी बात की है। एक रिश्ता बिखर जाने के बाद भी वह प्यार में विश्वास करती हैं। आगे धनश्री की चाहत प्यार में डूब जाने की है।
सेल्फ लव की बात करती दिखीं धनश्री
ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में बात करते हुए धनश्री कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि हम सभी जिंदगी में प्यार चाहते हैं। भला कौन नहीं चाहता कि उसे प्यार मिले? कभी-कभी, प्यार आपको भी मोटिवेट करता है। इसके अलावा खुद से प्यार तो करना ही चाहिए, क्योंकि खुद से प्यार सबसे जरूरी है। खुद को प्यार करो, फिर बाहर प्यार की तलाश करो।’
धनश्री बोलीं- प्यार किसे नहीं चाहिए?
धनश्री क्या आगे प्यार की चाहत रखती हैं? इस सवाल पर वह कहती हैं, ‘अगर मेरी जिंदगी में कुछ अच्छा लिखा है, तो क्यों नहीं? असल में, मां-पापा भी चाहते हैं। दोस्त भी चाहते हैं। मैं खुद चाहती हूं कि अच्छा ही हो। प्यार किसे नहीं चाहिए? हम सब प्यार के भूखे हैं। आज, इसी की कमी है। यह सबसे खूबसूरत चीज है। यह बिलकुल बॉलीवुड वाली फीलिंग है। कौन ऐसा अहसास नहीं चाहता? हम सब चाहते हैं, और हम सभी को इसे महसूस करना चाहिए। हर किसी को ऐसा प्यार मिलना चाहिए।’
तलाक होने पर खूब रोई थीं धनश्री
अपने इंटरव्यू में धनश्री ने तलाक पर भी बात की। धनश्री ने कहा कि जैसे ही कोर्ट में तलाक का फैसला सुनाया गया, वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सभी के सामने जोर-जोर से रोने लगीं। उन्होंने बताया कि अंदर से वह टूट चुकी थीं और उस पल को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए मुमकिन नहीं था। जबकि युजवेंद्र चहल उस समय कोर्ट से पहले बाहर निकल गए थे।