{"_id":"688c844d71bb56bf2106f288","slug":"yuzvendra-chahal-on-dating-rumors-with-rj-mahvash-says-he-felt-terrible-when-she-was-called-home-breaker-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuzvendra Chahal: आरजे महवश संग डेटिंग अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल, 'बुरा लगा जब उसे घर तोड़ने वाली...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Yuzvendra Chahal: आरजे महवश संग डेटिंग अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल, 'बुरा लगा जब उसे घर तोड़ने वाली...'
Fri, 01 Aug 2025 02:41 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:41 PM IST
सार
Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash: भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अब खुलकर बात की है। उन्होंने आरजे महवश के साथ अपने डेटिंग रूमर्स पर भी बात की।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। खासकर जब से उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबरें सामने आईं, तभी से सोशल मीडिया पर उनके और आरजे महविश के बीच रिश्तों को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। अब जब वो धनश्री से तलाक ले चुके हैं तो उन्हें आरजे महवश के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। हालांकि अब पहली बार चहल ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है और उन ट्रोल्स को जवाब दिया है जिन्होंने महवश को 'घर तोड़ने वाली' तक कह डाला।
महवश संग डेटिंग रूमर्स पर बोले चहल
राज शमानी के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने साफ किया कि उनका और महवश का रिश्ता वैसा नहीं है जैसा लोग सोचते हैं। उन्होंने कहा, 'लोग अपनी सोच के मुताबिक कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि मैं अभी भी खुद को संभाल रहा हूं। किसी नए रिश्ते में जाने की बात तो दूर है।' चहल ने बताया कि जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान उनकी और महविश की एक फोटो सामने आई थी, तभी से लोग उन्हें जोड़ने लगे। लेकिन हकीकत ये थी कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Divya Dutta: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने के बाद, अब दिव्या दत्ता इस तेलुगु सीरीज में आएंगी नजर; जानें अपडेट
विज्ञापन
'मुश्किल वक्त में वो मेरा सहारा थीं'
युजवेंद्र ने बताया कि तलाक के मुश्किल दौर में महवश उनके लिए एक मजबूत सहारा बनीं। वो हर उस पल में उनके साथ थीं जब वो बिखरने के कगार पर थे। चहल ने बताया, 'जब सब कुछ खत्म होता महसूस होता है, तो कोई अगर आपका हाथ थाम ले, तो वो रिश्ता दोस्ती से कहीं बड़ा हो जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसमें रोमांस है। लोग बहुत जल्दी फैसला ले लेते हैं।'
महवश संग वायरल तस्वीरों पर बोले चहल
इसके अलावा इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने बताया कि क्रिसमस डिनर की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई थी, उसमें कुल पांच लोग थे। लेकिन उस फोटो को इस तरह से काटा गया जिससे लगे कि सिर्फ चहल और महवश ही डिनर पर गए थे। उन्होंने कहा, 'महवश पर सोशल मीडिया पर कीचड़ उछाला गया। उन्हें घर तोड़ने वाली कहा गया, गालियां दी गईं, ट्रोल किया गया। चहल ने कहा कि ये सब देखकर उन्हें बेहद बुरा लगा। इसके अलावा इंटरव्यू में चहल ने साफ किया वो किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।