फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devdas actor tikku talsania not found role he liked shared the reason known for comic roles in bollywood

Tikku Talsania: ‘देवदास’ के इस अभिनेता को नहीं मिल रहा काम! बताई इसके पीछे की वजह

Sun, 04 Aug 2024 07:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 04 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

टीकू तलसानिया ने काम ना मिलने के अपने पुराने बयान पर खुलकर बोला है। उन्होंने अपने पुराने बयान में कहा था कि वो बेरोजगार हैं, अब अभिनेता ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया है।
 

विज्ञापन
Devdas actor tikku talsania not found role he liked shared the reason known for comic roles in bollywood
टीकू तलसानिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tikkutalsania

विस्तार

टीकू तलसानिया बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने दर्जनों फिल्मों में कॉमेडी रोल किए हैं, लेकिन साल 1993 में  ‘वक्त हमारा है’ में एक गंभीर भूमिका निभाकर अपनी पहचान बदल डाली। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ में नजर आएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में उन्होंने अपने काम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘वो बेरोजगार हैं।’ अब उस विषय पर उन्होंने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
विज्ञापन


अभिनेता को नहीं मिल रहा था अच्छा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनकी बेरोजगार वाली टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘बेरोजगार से मेरा मतलब था कि मुझे अच्छा काम नहीं मिल रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि वह किस तरह की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ दिलचस्प, कुछ नया और कुछ ऐसा चाहता हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया हो, जैसे कि खलनायक का किरदार।’
विज्ञापन

सरफिरा-बड़े मियां छोटे मियां के बाद अक्षय की इन फिल्मों से उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MaangalyaMediaandEntertainment (@maangalyamedia_)



मनपसंद काम ना मिलने का बताई वजह

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें उस तरह के काम क्यों नहीं मिल रहें, जैसा वह चाहते हैं? तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता, लोग मुझे उस तरह से कास्ट नहीं कर रहे हैं। शायद उन्हें लगता है कि मैं एक बहुत ही मासूम बच्चा हूं, वो सोचते हैं यार इसे विलेन बना के क्या करेंगे ऐसा भी हो सकता है।

अलग-अलग तरह का किरदार निभाना चाहते हैं टीकू
अभिनेता ने कुछ खास तरह की भूमिकाओं के लिए अभिनेताओं को स्टीरियोटाइप किए जाने के बारे में भी अपने विचार साझा किए। अभिनेता के अनुसार चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं चाहता हूं कि संजय लीला भंसाली आएं और मुझे इस तरह की भूमिका लेने के लिए कहें या मैं चाहता हूं कि कोई आए और मुझे 20-30 किलो वजन कम करने के लिए कहे और मैं आपको यह भूमिका दूंगा। यही मेरी इच्छा है।’
Wesley Snipes: वेस्ली स्नेप्स ने तोड़े कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ह्यू जैकमैन को पछाड़ किया यह टैग अपने नाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed