वेस्ली स्निप्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वे हालिया रिलीज फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' में ब्लेड की भूमिका नजर आ रहे हैं। मार्वल यूनिवर्स के दीवाने अपने पसंदीदा कलाकार को 'डेडपूल और वूल्वरिन' में देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस सप्ताह वेस्ली स्निप्स को दो खिताबों से नवाजा है। आइए जानते हैं उन्हें यह सम्मान किसलिए दिया गया है--
2 of 5
वेस्ली स्निप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्ली स्निप्स ने 1998 में फिल्म 'ब्लेड' में एक वैंपायर की भूमिका में नजर आए थे। पहली बार उस किरदार निभाने के 25 साल 340 दिन बाद वेस्ली स्निप्स 'डेडपूल और वूल्वरिन' में दिखाई दिए हैं। इस फिल्म के बाद वे मार्वल यूनिवर्स के सबसे लंबे करियर वाले चरित्र के रूप में उभरे हैं।
3 of 5
डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : एक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्ली स्निप्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मामले में ह्यू जैकमैन को पीछे छोड़ दिया है। वेस्ली स्निप्स से पहले ह्यू जैकमैन मार्वल यूनिवर्स के सबसे लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनका किरदार 'लोगन' 24 साल पहले साल 2000 में पहली बार दिखा था।
4 of 5
वेस्ली स्निप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्ली स्निप्स 'ब्लेड: ट्रिनिटी' में साल 2004 में आखिरी बार मार्वल यूनिवर्स में नजर आए थे। अब वे 19 साल से अधिक समय बाद मार्वल फिल्म्स में फिर से दिखाई दे रहे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक सबसे लंबे अंतराल के बाद किसी चरित्र की एमसीयू में वापसी हुई है।
5 of 5
वेस्ली स्निप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्ली स्निप्स 'डेडपूल और वूल्वरिन' से पहले 'ब्लेड: ट्रिनिटी' में रेयॉन रेनॉल्ड्स के साथ काम कर चुके हैं। वे 'डेडपूल और वूल्वरिन' के बारे में बातें करते हुए बोले, 'जब पहली बार मुझे रेनॉल्ड्स इस कैमियो के कहा तो मुझे लगा यह संभव नहीं है। मैंने नहीं सोचा था कि मार्वल इसमें शामिल था और डिज्नी इसमें था। मुझे कहीं न कहीं ये भी लग रहा था कि उनके पास महेरशला है जिसे वे इसके अगले आगामी संस्करण के लिए कास्ट करेंगे तो मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं था'।