फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi high court listens central government side verdict regarding udaipur files controversy

Udaipur Files: दिल्ली HC ने ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक वाली याचिका को किया खारिज, सामने आई ये अपडेट

Fri, 01 Aug 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

Udaipur Files Controversy: बॉलीवुड फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर विवाद चल रहा है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi high court listens central government side verdict regarding udaipur files controversy
उदयपुर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग चल रही है। इस फिल्म की कहानी 2002 में हुए कन्हैया लाल मर्डर पर आधारित है। आज शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से एडिशिनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने सरकार के कानूनी अधिकार को लेकर पक्ष रखा। सुनवाई के बाद दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज के रोक वाली याचिका को खारिज करते हुए ये आदेश दिया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका की खारिज
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से एडिशिनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने कहा कि सरकार 21 जुलाई को फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' में कट्स की सिफारिश करने वाले अपने आदेश को वापस ले रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम पक्षों की नए सिरे से सुनवाई करेंगे। इन दलीलों को सुनने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने पक्षों को बुधवार तक इस मामले पर फैसला लेने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

सरकार के पक्ष की तरफ से क्या दलीलें दी गईं?
‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म को लेकर चल रहे विवाद में आज शुक्रवार को सिनेमैटोग्राफी एक्ट के तहत सरकार के अधिकारों और सेंसर प्रक्रिया में हस्तक्षेप को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई की गई। दिल्ली हाईकोर्ट में इस फिल्म पर हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ASG ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा। ASG ने बताया कि जांच समिति की सिफारिशें अध्यक्ष को भेज दी गई थीं, जिसे सिनेमैटोग्राफी एक्ट के कानूनी नियमों के तहत किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने फिल्म की समीक्षा के बाद कोई नई सूचना जारी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ankita Lokhande: 'जो तुम मेरे हो, तो मैं..', अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को दी जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट


मेकर्स इस दिन रिलीज करने वाले हैं फिल्म
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद फिल्म के निर्देशक भरत श्रीनेत ने 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म के रिलीज की नई तारीख की घोषणा कर दी थी। उन्होंने बताया था कि यह फिल्म 8 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि पहले यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।


कन्हैयालाल टेलर के मर्डर पर आधारित है फिल्म
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर केस पर आधारित है, जो पेशे से टेलर था। कन्हैया लाल की जून 2022 में राजस्थान के शहर उदयपुर में उनकी दुकान पर हत्या कर दी गई था। इल्जाम था कि कन्हैया लाल ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed