फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi High Court closes Celina Jaitlys plea over brothers detention in UAE

दिल्ली HC ने इस वजह से बंद की सेलिना जेटली की याचिका, यूएई में भाई को हिरासत में लिए जाने का उठाया था मुद्दा

Mon, 16 Mar 2026 08:31 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 16 Mar 2026 08:31 PM IST
सार

Celina Jaitly: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की एक याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है। इस याचिका में उन्होंने अपने भाई को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया था। 

विज्ञापन
Delhi High Court closes Celina Jaitlys plea over brothers detention in UAE
सेलिना जेटली, विक्रांत जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को अभिनेत्री सेलिना जेटली की उस याचिका पर सुनवाई बंद कर दी, जिसमें उन्होंने अपने भाई विक्रांत जेटली को यूएई में हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया था। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह इस रिटायर्ड मेजर को कानूनी सहायता देना जारी रखे। भारतीय दूतावास ने विक्रांत जेटली की गिरफ्तारी के बाद उनसे नौ बार मुलाकात की है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उनके कानूनी प्रतिनिधित्व के बारे में फैसले उनकी पत्नी लेंगी, न कि उनकी बहन। 
विज्ञापन

क्या है अदालत का आदेश?
जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा, 'अब आपके पास क्या अधिकार बचा है?' अदालत ने कहा 'यह बात सामने आई है कि प्रतिवादी विक्रांत जेटली के साथ लगातार संपर्क में हैं। विक्रांत जेटली को कांसुलर एक्सेस (दूतावास से संपर्क का अधिकार) दे दिया गया है। अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने उनसे नौ बार बातचीत की है।'

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया
अदालत ने अपने आदेश में कहा 'इस रिट याचिका को लंबित रखने का कोई कारण नहीं है। इसलिए, इसे निपटाया जाता है। प्रतिवादी, विक्रांत जेटली के साथ संपर्क में बने रहेंगे और कानून के तहत उपलब्ध सभी कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।'

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लिया गया बड़ा फैसला

विज्ञापन

Delhi High Court closes Celina Jaitlys plea over brothers detention in UAE
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम-@celinajaitlyofficial
कब हिरासत में लिए गए विक्रांत?
हाई कोर्ट सेलिना जेटली की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने अपने भाई के लिए प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व की मांग की थी। सेलिना के भाई विक्रांत को 6 सितंबर, 2024 से यूएई में हिरासत में लिया गया था।

पत्नी लेंगी फैसले
अदालत ने बताया कि विक्रांत जेटली ने यह भी कहा कि वह अपनी बहन से कोई बातचीत नहीं करना चाहते और उनकी पत्नी ही एकमात्र ऐसी व्यक्ति हैं जो कानूनी प्रतिनिधित्व के मामले में उनकी ओर से फैसले ले सकती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed