सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लिया गया बड़ा फैसला
Apoorva Lakhia: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने पर निर्देशक अपूर्व लखिया ने पहली बार बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
एचटी से बातचीत में डायरेक्टर ने कहा, 'टाइटल बदलना सलमान खान के फैंस को अचानक लग सकता है, लेकिन यह कभी भी रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। शुरू से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर करवाए थे। एक 'बैटल ऑफ गलवां', दूसरा 'मातृभूमि'। जैसे-जैसे हम अपनी फिल्म बनाने के सफर में आगे बढ़े, हमें एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं थी। असल में, यह फिल्म इंसानियत, हमदर्दी और हमारे सैनिकों की तरफ से लड़ी जाने वाली खामोश लड़ाइयों के बारे में है।'
निर्देशक ने आगे कहा ''मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' फिल्म की भावना और बलिदान को कहीं ज्यादा सच्चाई से दर्शाता है। यह टाइटल कहानी की आत्मा और संघर्ष के समय भी इंसानियत को बचाए रखना को दिखाता है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है। दर्शकों से मिले प्यार ने इस टाइटल को और भी ज्यादा सही साबित कर दिया है।'
ख्याल रहे कि सोमवार को सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के नए टाइटल का खुलासा किया है, साथ ही एक नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में सलमान खान खून से लथपथ एक लकड़ी के लट्ठे के पीछे से झांकते हुए नजर आ रहे हैं, जो एक कांटेदार चेन से लिपटा हुआ है।
क्या बदल गई रिलीज डेट?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। हालांकि सलमान खान ने नाम बदलने वाली जो पोस्ट साझा की है, उसमें कहीं भी फिल्म की रिलीज डेट नजर नहीं आ रही है। न ही फिल्म के पोस्टर पर और न ही कैप्शन में कहीं भी 17 अप्रैल या कोई भी रिलीज डेट नहीं दिख रही है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है?