फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   DC Studios released a new logo which is an updated version of classic DC bullet by Milton Glaser

DC Studios New Logo: डीसी स्टूडियो ने जारी किया नया लोगो, मिल्टन ग्लेसर के क्लासिक डीसी बुलेट की दिखी झलक

Sat, 27 Jul 2024 09:30 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 09:30 AM IST
सार

डीसी स्टूडियो द्वारा अपना नया लोगो रिलीज कर दिया गया है, जो मिल्टन ग्लेसर के बनाए क्लासिक डीसी बुलेट का अपडेटेड वर्जन है।
 

विज्ञापन
DC Studios released a new logo which is an updated version of classic DC bullet by Milton Glaser
डीसी स्टूडियो का लोगो और जेम्स गन - फोटो : इंस्टाग्राम @jamesgunn

विस्तार

डीसी स्टूडियो ने अपने नए लोगो को जारी कर दिया है। फिल्म निर्माता जेम्स गन और पीटर सफ्रान नवंबर 2022 से डीसी स्टूडियो का कामकाज संभाल रहे हैं और तभी से दोनों डीसी स्टूडियो पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने स्टूडियो का नया लोगो भी बनवा लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

DC Studios released a new logo which is an updated version of classic DC bullet by Milton Glaser
डीसी स्टूडियो का लोगो - फोटो : इंस्टाग्राम @jamesgunn

डीसी स्टूडियो का जो नया लोगो बनाया गया है, वो क्लासिक डीसी बुलेट लोगो का नया अपडेटेड वर्जन है, जिसे ग्राफिक डिजाइनर मिल्टन ग्लेसर ने बनाया था। मिल्टन 'आई लव न्यूयॉर्क' लोगो, 'ब्रुकलिन ब्रेवरी' का लोगो और बॉब डिलन के लिए बनाए गए पोस्टर समेत कई शानदार ग्राफिक बना चुके हैं। मिल्टन ग्लेसर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 26 जून, 2020 को 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

DC Studios released a new logo which is an updated version of classic DC bullet by Milton Glaser
जेम्स गन और पीटर सफ्रान - फोटो : इंस्टाग्राम @jamesgunn

डीसी स्टूडियो द्वारा मिल्टन ग्लेसर के बनाए हुए लोगो का इस्तेमाल साल 1977 से 2005 तक किया था। 2005 के बाद कई लोगो बनाए गए। 70 के दशक में कॉमिक्स के लगभग हर अंक पर ऊपरी बाए कोने में जो लोगो दिखा करता था, उसमें एक गोलाकार बैज होता था। उसमें 'डी' और 'सी' एक मोटे काले रंग के घेरे से घिरे रहते थे। साथ ही इसके भीतर चार सफेद रंग के सितारे भी होते थे। साल 2005 में लोगो को आधुनिक रूप दिया गया। उसमें 'डी' और 'सी' तिरछे लिखे होते थे, जिनके चारों ओर एक घूमता हुआ सितारा होता था। साल 2012 में एक बार फिर से लोगो में बदलाव किया गया, जिसे चार साल तक ही जारी रखा गया। 

विज्ञापन

DC Studios released a new logo which is an updated version of classic DC bullet by Milton Glaser
सुपरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @jamesgunn

जेम्स गन और पीटर सफ्रान अपनी आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख है- 'सुपरमैन', जिसे 11 जुलाई, 2025 को रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन जेम्स गन द्वारा किया गया है। इसके अलावा 'क्रिएचर कमांडोज' नाम की एक एनिमेटेड सीरीज पर भी काम चल रहा है। इसका प्रीमियर इसी साल के आखिर में होगा।

Emma Corrin: शाकाल से भी ज्यादा खतरनाक निकली एमसीयू की नई विलेन, खुद को न महिला मानती हैं और न पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed