दानिश पंडोर: ‘धुरंधर’ के उजैर बलोच के हाथ लगी कौन सी बड़ी फिल्म? आमिर खान के साथ निभाएंगे अहम किरदार
Danish Pandor In Aamir Khan Next: फिल्म ‘धुरंधर’ में पकिस्तानी गैंगस्टर का रोल निभा चुके दानिश पंडोर के अभिनय को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब वह जल्द ही आमिर खान की अगली फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।
विस्तार
अभिनेता दानिश पंडोर को फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार उजैर बलोच के लिए काफी पसंद किया गया था। अब एक्टर जल्द आमिर खान की फिल्म ‘ललकारा’ में अभिनय करते दिखेंगे। जानें एक्टर की अगली फिल्म के बारे में…
दानिश के लिए बड़ी फिल्म
दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ से अपनी असल पहचान बनाई थी। बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जल्द आमिर खान के साथ उनकी फिल्म ‘ललकारा’ में दिखाई देंगे। हालांकि पंडोर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले। मगर उन्होंने आमिर की फिल्म साइन कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वह आमिर खान के दोस्त का किरदार निभाएंगे।
फिल्म के लिए चल रही ट्रेनिंग
फिल्म ‘ललकारा’ के लिए आमिर खान, सिद्धांत गुप्ता, दानिश पंडोर तीनों ही क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अपने-अपने किरदारों के लिए एक्टर्स अपनी फिजीक में काफी बदलाव कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान स्वतंत्र भारत के पहले क्रिकेट कप्तान, क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि फिल्म की बाकी कास्ट की जानकारी अब तक नहीं मिली है।
फिल्म ‘ललकारा’ के बारे में
- फिल्म 'ललकारा' भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित है।
- फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्म को पियूष गुप्ता और नीरज सिंह ने मिलकर लिखा है।
- फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म के बैनर तले हो रहा है।
- फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है।
कौन हैं दानिश पंडोर
दानिश पंडोर ने साल 2025 में फिल्म ‘धुरंधर’ और 2026 में ‘धुरंधर 2’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया, इस किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। पिछले दिनों वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अफजल का किरदार निभाया था। फिल्मों में आने से पहले दानिश ने कई हिंदी टीवी सीरियल किए थे, जिनके जरिए उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली।