फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri Joins Kartik Aaryan in Film Bhool Bhulaiyaa 3 directed by Anees Bazmee

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की दुनिया में कार्तिक ने किया तृप्ति डिमरी का स्वागत, यूजर्स बोले- 'भाभी 3'?

Wed, 21 Feb 2024 05:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा किया। उन्होंने तृप्ति की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका चेहरा छिपा हुआ था। इसके बाद उन्होंने फैंस से पहले सुलझाने को कहा। 

विज्ञापन
Triptii Dimri Joins Kartik Aaryan in Film Bhool Bhulaiyaa 3 directed by Anees Bazmee
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। धीरे-धीरे बाकी स्टारकास्ट का नाम भी सामने आ रहा है। बीते दिनों फिल्म में विद्या बालन की मौजूदगी की खबर आई थी, जिसने फैंस की खुशी कई गुना बढ़ा दी। अब नई खबर ये है कि इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। आज कार्तिक आर्यन ने इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Game Changer: सेट पर लौटी राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर', हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयार निर्माता!
विज्ञापन


कार्तिक ने किया स्वागत
कार्तिक आर्यन ने एक रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया। उन्होंने तृप्ति की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका चेहरा छिपा हुआ था। इसके बाद उन्होंने फैंस से पहले सुलझाने को कहा। इसके बाद उन्होंने दूसरा पोस्ट साझा कर कहा कि जवाब काफी गलत आ रहे हैं। वापस अनुमान लगाइए। हालांकि, तमाम यूजर्स ने तृप्ति डिमरी को पहचान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



यूजर्स बोले- 'भाभी 3', 'भूत 3'
काफी देर सस्पेंस बरकरार रखने के बाद कार्तिक आर्यन ने खुद ही इस बात से पर्दा उठा दिया कि तृप्ति फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा, 'भूल भुलैया की दुनिया में आपका स्वागत है, तृप्ति डिमरी'। इस खबर को पाते ही यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। कोई तृप्ति को 'भाभी 3' कह रहा है तो कोई 'भूत 3'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'भूल भुलैया 3 नहीं, भाभी 3 है'। बता दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं अनीस बज्मी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
Don 3: 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

उत्साहित हैं मेकर्स
बात करें तृप्ति डिमरी की तो वह बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' में जोया के रोल में खूब पसंद की गईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ काफी बोल्ड सीन दिए, जिसके बाद फैंस की तरफ से तृप्ति को 'नेशनल क्रश' का तमगा दिया गया है। तृप्ति इससे पहले 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब 'भूल भुलैया 3' जैसी मेगा बजट फिल्म में तृप्ति की एंट्री से फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में तृप्ति को लेकर मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं। 
Trisha Krishnan: एवी राजू ने मांगी तृषा कृष्णन से माफी, बोले- उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed