{"_id":"69ae738a13e093d1c2087f23","slug":"daisy-shah-gives-befitting-reply-to-troll-after-her-video-at-an-iftar-party-goes-viral-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: डेजी शाह के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर यूजर ने की आलोचना, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Viral Video: डेजी शाह के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर यूजर ने की आलोचना, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
Mon, 09 Mar 2026 12:45 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:45 PM IST
सार
Daisy Shah: एक यूजर ने डेजी शाह के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर आलोचना की है। इस पर अभिनेत्री ने उसे जवाब दिया है।
विज्ञापन
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री डेजी शाह अपने एक नए वीडियो से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में वह एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं और यहां इफ्तारी बनाने में मदद की। एक यूजर ने उनकी इसलिए आलोचना की कि अभिनेत्री को पटाखों से दिक्कत है जबकि वह इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
यूजर ने की डेजी की आलोचना
हाल ही में डेजी शाह एक रेस्टोरेंट में इफ्तार पार्टी में गईं। यहां वह मालपुआ बना रही थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'डेजी शाह से मिलिए। इन्हें पटाखों से दिक्कत है लेकिन वह इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं और इफ्तारी बनाती हैं।'

Fire Crackers and cooking food are completely different from each other. Good luck with spreading hate in the name of religion. I hope you get well soon 🙏 https://t.co/QNCN086CE4
— Daisy Shah (@ShahDaisy25) March 8, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
डेजी शाह ने दिया जवाब
इसके जवाब में डेजी शाह ने लिखा 'खाना बनाना और पटाखे दोनों एक दूसरे से बहुत अलग चीजें हैं। प्रार्थना है कि आपको धर्म के नाम पर नफरत फैलाने में कामयाबी मिले। उम्मीद है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @shahdaisy
डेजी ने की थी आलोचना
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले, बृहन नगर निगम चुनाव के दौरान, डेजी शाह के घर के पास आग लग गई थी। हादसा तब हुआ था जब एक पॉलिटिकल पार्टी उनके इलाके में कैंपेन करते हुए पटाखे फोड़ रही थी। एक्ट्रेस ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया था और पार्टी के सदस्यों की आलोचना की थी।

डेजी शाह का वर्क फ्रंट
डेजी शाह को आखिरी बार 'बिहू अटैक' नाम की फिल्म में देखा गया था। इसमें अरबाज खान भी लीड रोल में थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। उनकी एक वेब सीरीज 'द घोस्ट ऑफ गांधी' आने वाली है। इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।