फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daboo Malik backed son Amaal Mallik after controversy and  online criticism over Yeh Awarapan from Awarapan 2

'मैं एक गौरवान्वित पिता हूं'; बेटे अमाल के बचाव में आए डब्बू मलिक; जानिए 'आवारापन 2' विवाद को लेकर क्या कहा?

Mon, 31 Aug 2026 09:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 09:18 AM IST
सार

Daboo Malik Backed Amaal: फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को लेकर अमाल मलिक को ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे वक्त में डब्बू मलिक ने बेटे का बचाव किया है। 

विज्ञापन
Daboo Malik backed son Amaal Mallik after controversy and  online criticism over Yeh Awarapan from Awarapan 2
अमाल मलिक-डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को फिल्म 'आवारापन 2' के म्यूजिक को लेकर आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। आलोचना फिल्म के गाने 'ये आवारापन' को लेकर है। ऑनलाइन नेगेटिविटी को लेकर अमाल का आरोप है कि उनके काम के खिलाफ एक पेड पीआर कैंपेन चलाया गया। इस बीच अमाल के पिता डब्बू मलिक ने भी बेटे का बचाव किया है।

विज्ञापन

क्या बोले डब्बू मलिक?
डब्बू मलिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने खुद को एक गौरवान्वित पिता बताया है। 'ये आवारापन' को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचनाओं पर डब्बू मलिक ने लिखा है, 'मैसेज भेजे गए, कॉल किए गए, नेगेटिविटी फैलाई गई। लोगों ने राय बनाई, लेकिन कभी-कभी मुश्किल हालात के बावजूद जादू हो ही जाता है। 'आवारापन 2' की पूरी टीम को बधाई'।

ओटीटी रिलीज: सितंबर के पहले सप्ताह ओटीटी पर आएगा मनोरंजन का सैलाब; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

डब्बू मलिक बोले- 'खुशी से झूम रहा हूं'
डब्बू मलिक ने आगे लिखा है, 'मैं एक प्राउड फादर हूं। एक बेटा, जिसने 'ये आवारापन' को अपने पिता के सफर को समर्पित किया। मैं तो अब खुशी से झूम रहा हूं।

विज्ञापन

क्यों हो रही अमाल की आलोचना?
फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई संगीत प्रेमियों ने इस गाने की तुलना साल 2007 में आई मूल फिल्म 'आवारापन' के म्यूजिक से कर दी है। वहीं, इन आलोचनाओं को लेकर अमाल ने रिएक्शन देते हुए इन्हें अपने खिलाफ एक कोर्डिनेटेड कैंपेन बताया। 
अमाल ने आरोप लगाया कि उनके काम को कमतर दिखाने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में एक पेड पीआर कैंपेन चलाया गया था। 
बता दें कि इसी बीच अमाल ने बीते दिनों म्यूजिक से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का भी एलान किया। अमाल के मुताबिक, उन्हें अपने मन, शरीर और आत्मा को ठीक करने के लिए समय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed