{"_id":"6a95426d2ce2b919e605ebfc","slug":"is-kareena-kapoors-daayra-inspired-by-2019-hyderabad-case-meghna-gulzar-replies-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दायरा: क्या 2019 के हैदराबाद दुष्कर्म मामले पर आधारित है फिल्म 'दायरा'? मेघना गुलजार ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दायरा: क्या 2019 के हैदराबाद दुष्कर्म मामले पर आधारित है फिल्म 'दायरा'? मेघना गुलजार ने दी जानकारी
Mon, 31 Aug 2026 02:33 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:33 PM IST
सार
Daayra Trailer: अपकमिंग फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने बताया है कि यह फिल्म किन मामलों पर आधारित है?
विज्ञापन
दायरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अपकमिंग फिल्म 'दायरा' में एक साथ काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेघना से पूछा गया कि क्या यह फिल्म 2019 के हैदराबाद दुष्कर्म और हत्या मामले पर आधारित है। उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है।
विज्ञापन
क्या बोलीं मेघना गुलजार?
सवाल के जवाब में मेघना ने कहा है कि 'दायरा' का नजरिया सिर्फ एक घटना पर आधारित नहीं है। कहानी बनाते समय टीम ने कई मामलों पर गौर किया।
मेघना ने कहा, 'हम इतने सारे संवेदनशील मुद्दों पर बात कर रहे हैं कि सिर्फ एक नजरिया या सिर्फ एक केस का डेटा और फैक्ट्स लेना बहुत सीमित लगता है। क्योंकि जिन मुद्दों पर हम बात कर रहे हैं, वे पूरे देश में होते हैं।'

- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ एक केस पर आधारित नहीं फिल्म
उन्होंने आगे कहा, ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक देश, राज्य या प्रांत में होता है। जिन चीजों के बारे में हम बात कर रहे हैं, यह हर जगह होता है और बहुत बार होता है।'
मेघना ने आगे बताया कि फिल्म को सिर्फ एक केस तक सीमित रखने से एक सीमित नजरिया मिलता है। इसके बजाय टीम ने कई मामलों से एक जैसी भावनात्मक, आपराधिक और न्यायिक कड़ी की पहचान की और फिल्म बनाने के लिए इन तत्वों को एक साथ जोड़ा।

कितनी है 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस? अजय देवगन ने लिए करोड़ों; तब्बू और श्रिया सरन ने इतना किया चार्ज
क्या था हैदराबाद का केस?
आपको बता दें कि साल 2019 में 26 साल की एक डॉक्टर का हैदराबाद के शमशाबाद के पास दुष्कर्म करके कत्ल कर दिया गया था। इस अपराध के सिलसिले में चार आरोपियों, मोहम्मद आरिफ, चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु, जोल्लू शिवा और जोल्लू नवीन को गिरफ्तार किया गया था। जांच के सिलसिले में वह अपराध स्थल पर ले जाते समय पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।

कैसा है 'दायरा' का ट्रेलर?
- ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाया जाता है।
- इसके बाद उनका एनकाउंटर हो जाता है।
- आगे करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था?
- पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई और एफआईआर दर्ज कराई।
- जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ था।
- फिर पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही इस मामले की जांच करते हैं।
- यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।