फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dabba cartel fame Anjali Anand opens on childhood trauma when dance teacher controlled her life

Anjali Anand: उसने मेरे होंठों पर किस किया…, ‘डब्बा कार्टेल’ फेम अभिनेत्री ने आठ साल की उम्र में झेला दर्द

Thu, 03 Apr 2025 09:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 03 Apr 2025 09:32 AM IST
सार

Anjali Anand: ‘डब्बा कार्टेल’ फेम अभिनेत्री अंजलि आनंद ने अपने बचपन के दर्दनाक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक डांस टीजर ने उनकी जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया।
 

विज्ञापन
Dabba cartel fame Anjali Anand opens on childhood trauma when dance teacher controlled her life
अंजलि आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम @anjalidineshanand

विस्तार

‘डब्बा कार्टेल’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फेम अभिनेत्री अंजलि आनंद ने हाल ही में बचपन में अपने साथ हुए कुछ दर्दनाक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक डांस टीचर ने उनकी  जिंदगी को प्रभावित किया और कैसे उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें बचाया।

विज्ञापन


बचपन के दर्दनाक अनुभवों को किया साझा
अंजलि ने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनका एक डांस टीचर था, जिसने उन्हें परिवार बनाने की कोशिश की। अंजलि ने बताया कि उस टीचर ने उनके साथ हर चीज करने की कोशिश की। हाउटरफ्लाई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं आठ साल की थी। मेरे पिताजी के गुजर जाने के ठीक बाद उसने कहा मैं तुम्हारा पिता हूं और मैंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया, क्योंकि मुझे इससे बेहतर कुछ नहीं पता था। फिर उन्होंने बहुत धीरे-धीरे शुरू किया। उन्होंने मेरे होंठों पर किस किया और कहा, यह वही है जो पिता करते हैं। मुझे पता ही नहीं था कि पिता-बेटी का रिश्ता कैसा होता है।”

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद कई किरदारों से निखरे विक्रांत, टॉप एक्टर बनने के बावजूद रहा इस बात का मलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस टीचर ने लगाई बंदिश
अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह कई वर्षों तक चलता रहा और डांस टीचर ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "वह मुझे अपने बाल खुले नहीं रखने देता था। वह मुझे लड़कियों के कपड़े नहीं पहनने देता था, वह मुझे अपनी पुरानी टी-शर्ट पहनाता था ताकि मैं दूसरों को आकर्षक न दिखूं। जब मेरी बहन की शादी हुई और मेरे पिता के सबसे अच्छे दोस्त का बेटा शादी में आया, तो उसे मुझ पर क्रश हो गया और उसने मुझसे बात करनी शुरू कर दी। तब मुझे पता चला कि क्या नॉर्मल है।” अभिनेत्री ने कहा कि डांस टीचर ने उन्हें लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया। वह अभिनेत्री के स्कूल के बाहर उन्हें लेने के लिए इंतजार करता था। अभिनेत्री ने याद करते हुए कहा कि यह सब उनके साथ आठ साल की उम्र से 14 साल की उम्र तक चलता रहा। अंत में उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें इससे बचने में मदद की। इसके लिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का शुक्रिया भी अदा किया।  


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को अगला लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी, बांद्रा के ईद मिलन समारोहों से निकली ये बात


अंजलि आनंद का वर्क फ्रंट
अंजलि आनंद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया था। इस शो में शबाना आजमी, शालिनी पांडे और ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आईं। उनके आगामी कार्य की बात करें तो वह ‘बन टिक्की’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभय देओल, शबाना आजमी, जीनत अमान और नुसरत भरुचा जैसे कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed