फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crazxy Teaser out Sohum Shah as Abhimanyu stuck Tumbbad actor film to release on 28 february 2025

Crazxy Teaser: दिमाग पर जोर लगाने से भी नहीं मिलेगा रास्ता, चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु की कहानी है 'क्रेजी'

Wed, 05 Feb 2025 08:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

अभिनेता, लेखक और निर्माता सोहम शाह अपने अगले प्रोजेक्ट 'क्रेजी' में नजर आएंगे। आज उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर जारी किया। फिल्म में वह अभिमन्यु के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Crazxy Teaser out Sohum Shah as Abhimanyu stuck Tumbbad actor film to release on 28 february 2025
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता, लेखक और निर्माता सोहम शाह अपने अगले प्रोजेक्ट 'क्रेजी' में नजर आएंगे। आज उन्होंने अपनी फिल्म का टीजर जारी किया। फिल्म में वह अभिमन्यु के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में दिखाया गया है कि अभिमन्यु बुरी तरह के चक्रव्यूह में फंस गया है।  बुधवार, 5 फरवरी को रिलीज हुए टीजर वीडियो में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले सोहम किसी से फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

चक्रव्यूह में फंस गया अभिमन्यु
वॉयस-ओवर 80 और 90 के दशक के बॉलीवुड की याद दिलाता है। यह फिल्म एक पिता के जीवन के सबसे बुरे दिन से मुक्ति की मनोरंजक कहानी बताती है, जिसमें गहरे भावनात्मक दांव के साथ रोमांच का मिश्रण है। टीजर की खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड की प्रतिष्ठित आवाज किशोर कुमार की वापसी है। फिल्म में उनके क्लासिक ट्रैक 'अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू' का रीमास्टर्ड संस्करण पेश किया गया है, जो मूल रूप से अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'इंकलाब' में दिखाया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)


विज्ञापन
विज्ञापन

Crazxy Teaser out Sohum Shah as Abhimanyu stuck Tumbbad actor film to release on 28 february 2025
क्रेजी - फोटो : एक्स

सोहम का मजेदार वीडियो
इससे पहले सोहम शाह ने मजेदार अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 'तुम्बाड़' के दादी और हस्तर के किरदारों वाला एक वीडियो शेयर किया था और रिलीज की तारीख की घोषणा की। इस बेहद मजेदार घोषणा में हस्तर और दादी के साथ विनायक भी शामिल हुए और उन्होंने मजेदार बातचीत की।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'तुम्बाड' और 'क्रेजी' के बीच यह क्रॉसओवर फिल्म की पागलपन भरी दुनिया की झलक पेश करता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। गिरीश कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित, क्रेजी को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन द्वारा सह-निर्मित किया गया है। यह 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed