{"_id":"5f0e29b08017164ff1702ff5","slug":"covid-19-effected-life-of-las-vegas-entertainers-spending-tough-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"लास वेगास में कोरोना ने बदली सैकड़ों कलाकारों की दिनचर्या, घर पर कुछ इस तरीके से बिता रहे पल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
लास वेगास में कोरोना ने बदली सैकड़ों कलाकारों की दिनचर्या, घर पर कुछ इस तरीके से बिता रहे पल
Wed, 15 Jul 2020 03:25 AM IST
संजीव कुमार झा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध शहर लास वेगास की चकाचौंध को कोरोना ने बुरी तरह से प्रभावित करके रख दिया है। कॉन्सर्ट, एक्रोबैटिक शो, स्ट्रिपटीज डांस और अन्य प्रदर्शन करने वाले कलाकार जो यहां हजारों पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं उन्हें लॉकडाउन की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये सभी कलाकार कार्य स्थल पर जाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस महामारी ने इन्हें घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। हालांकि कसिनो को शर्त के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन शर्तों में समाजिक दूरी, सैनिटाइजिंग और फेस मास्क को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
दुनिया भर से यहां आए कई कलाकार भी काम पर लौटने के साथ- साथ अपने दर्शकों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इस संकट के दौरान अपने प्रदर्शन को अधिक निखारने के लिए वे अपने घर में ही निरंतर अभ्यास कर रहें हैं। अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जब भी लॉकडाउन खुले तो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सके। वहीं इस दौरान कुछ कलाकारों ने अपने दर्द को भी साझा किया।
विज्ञापन
चिप्पेंडेल्स डांसर मिजुएल रिवेरा चार महीने से अपने पुरुष नृत्य मंडली के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे लेकिन कोविड-19 की वजह से इनके नृत्य मंच पर शांति छा गई। दरअसल इस शो में आम तौर पर दर्शकों के साथ बातचीत करने और कभी-कभी शारीरिक संपर्क करने वाले पुरुष नर्तक शामिल होते हैं और इसी वजह से हमारे शो को दिखाने की अनुमति नहीं मिल रही है।
मिजुएल ने आगे बताया कि हम लोगों को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि कब तक हमलोग काम पर लौट सकेंगे। हालांकि इस दौर में हमलोग अब सिर्फ छोटी -छोटी पार्टियों में जाके मनोरंजन कर रहे हैं।
वहीं एक बेली डांसर मेलिसा जेम्स ने कहा कि हमने अपने शो के लिए काफी रिहर्सल किया था लेकिन जब अचानक से लॉकडाउन का फैसला लिया गया तो ऐसा लगा कि एक झटके में सबकुछ छिन गया हो। मैं बहुत निराश हो गई और अब फिर से अपने काम पर जाने का इंतजार कर रही हूं। अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए घर पर ही बहुत निरंतर अभ्यास कर रही हूं।
मेलिसा ने कहा कि वह अपने आप को फिट रखने के लिए खान -पान का सही से ध्यान रखती हैं और निरंतर व्यायाम करती हैं। मेलिसा ने आगे कहा कि वह अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए सर्किट वर्कआउट करती है और इसके लिए वह कई तरह के उपकरणों का प्रयोग करती हैं। अगर विशेष तरह का अभ्यास करना होता है तो तैयार सर्कस ट्रेनिंग स्पेस का उपयोग करती है। इसके बाद बैली डांस और कोरियोग्राफी करने का भी वह जमकर अभ्यास करती हैं।
बता दें कि कोविड-19 की वजह से दुनिया भर में मनोरंजन के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है और कलाकारों की आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।