Coolie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' का झंडा बुलंद, जानिए आठवें दिन कितना किया कलेक्शन?
Rajinikanth Movie Coolie Collection: फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। पहले सप्ताह इसने शानदार प्रदर्शन किया है। जानते हैं आज गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?
विस्तार
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। यह फिल्म रजनीकांत के सिनेमा की दुनिया में 50 साल पूरे करने के गोल्डन मौके पर रिलीज हुई। 15 अगस्त को अभिनेता को इंडस्ट्री में 50 वर्ष पूरे हुए। उनके सिनेमाई सफर के 50 साल पूरे होने के अवसर का जश्न मनाते हुए दर्शकों ने 'कुली' को खूब प्यार दिया। जानते हैं आज आठवें दिन इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
बॉक्स ऑफिस पर रही शानदार शुरुआत
फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। इसने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। शुरुआत चार दिन फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। हालांकि, पहले सोमवार यानी पांचवें दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि, वीकडेज के हिसाब से इसका प्रदर्शन ठीकठाक है।
Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर
पहले सप्ताह का टोटल कलेक्शन
फिल्म 'कुली' ने कल बुधवार को 7.5 करोड़ रुपये रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक आज गुरुवार को आठवें दिन इस फिल्म ने 4.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह शुरुआती आंकड़ों से प्राप्त कलेक्शन है। अंतिम आंकड़े आने तक इनमें इजाफा तय है। फिल्म का पहले सप्ताह का टोटल कलेक्शन 227.61 करोड़ रुपये हो गया है।
सात दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'कुली' अब 250 करोड़ क्लब से कुछ दूर है। इस फिल्म का 350-400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इसे बजट तक पहुंचने में इसे लंबी दूरी तय करनी है। हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस कमाई शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात दिनों में वर्ल्डवाइड 'कुली' 432 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, आमिर खान, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव और सत्यराज जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।