फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby

Khichadi 3: ‘खिचड़ी’ के अलावा इन कॉमिक टीवी शो का जमनादास मजेठिया ने किया है निर्माण, देखिए लिस्ट

Thu, 17 Apr 2025 03:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 03:05 PM IST
सार

Jamanadas Majethia: 'खिचड़ी' धारावाहिक का निर्माण करने वाले जमनादास मजेठिया ने कई अन्य हास्य धारावाहिक भी बनाए हैं। जानते हैं वह कौन- कौन से धारावाहिक हैं?
 

विज्ञापन
Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
जमनादास मजेठिया के धारावाहिक - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

साल 2002 में 'खिचड़ी' धारावाहिक शुरू हुआ। इस हास्य धारावाहिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता देखकर इसे फिल्म के रूप में भी रिलीज किया गया। 'खिचड़ी' फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। हाल ही में इसकी तीसरी किस्त का निर्माताओं ने एलान किया। ‘खिचडी’ के निर्माण जमनादास मजेठिया ने किया है। वह सीरियल में अहम भूमिका निभाते हुए भी नजर आए हैं। जानते हैं  जमनादास मजेठिया ने ‘खिचड़ी’ के अलावा और किन कॉमेडी सीरियल्स को बनाया है।
विज्ञापन

Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से
‘वागले की दुनिया - नयी पीढ़ी नये किस्से’ का प्रीमियर 8 फरवरी 2021 से शुरू हुआ। यह शो प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण द्वारा बनाए गए 'कॉमन मैन' के पात्रों पर आधारित है। इस शो में सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, आंजन श्रीवास्तव, भारती आचरेकर जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
साराभाई वर्सेज साराभाई टेक 2
यह मशहूर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ का सीक्वल है। यह सीरियल भारतीय मिडिल और अपर-क्लास के कॉमिक टकराव को फिर से नॉस्टैल्जिक अंदाज में लेकर आया। इसका प्रीमियर 15 मई 2017 से शुरू हुआ। इस सीरीज में रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, सुमित राघवन, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन

Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
खिड़की - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
खिड़की
‘खिड़की’ एक कॉमिक टीवी सीरीज है। यह 20 जून 2016 से प्रसारित होना शुरू हुआ। इसके हर एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई गई है। 

Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
बा बहु और बेबी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
बा बहु और बेबी
‘बा बहू और बेबी’ 2005 से 2010 के बीच टीवी पर प्रसारित हुआ। इसकी कहानी गोदावरी ठक्कर के किरदार के आस-पास घूमती है, जो अपने परिवार की महिला मुखिया हैं। उनके परिवार के सदस्य रोज नई नई समस्याओं से जूझते रहते हैं।

Comedy TV Shows by Jamnadas Majethia Besides Khichdi Wagle Ki Duniya Baa Bahoo Aur Baby
खिचड़ी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी 'खिचड़ी 3'?
जमनादास मजेठिया ने हाल ही में एलान किया कि वो साल 2027 तक 'खिचड़ी 3' के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।' उन्होंने यह भी बताया कि इसी साल इस शो के फ्रेंचाइजी के 25 साल पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed