Raghav Juyal: कॉमेडी करते-करते कैसे खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, बोले- 'इतने प्रोफेशन बदल चुका हूं...'
Raghav Juyal Exclusive: अभिनेता राघव जुयाल ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री में हर तरह के किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईफा 2025 में फिल्म ‘किल’ के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता राघव जुयाल ने हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री में हर तरह के किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही राघव ने बताया कि वो अपने किरदारों के लिए कैसे तैयारी करते हैं।
कलाकार को किरदार में घुस जाना चाहिए
अमर उजाला के साथ बातचीत में फिल्म ‘किल’ के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा, 'मेरा मानना है कि कोई भी किरदार आए, एक्टर को उस किरदार में घुस जाना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए। इससे धीरे-धीरे वो किरदार में ढलने लगता है और उसे अपने किरदार की समझ आने लगती है। जो बाद में रोल को असरदार बनाने में मददगार साबित होता है।'
'मैं सभी ऑफर ठुकरा रहा हूं'
बॉलीवुड में अक्सर जब किसी अभिनेता का एक किरदार हिट हो जाता है तो फिर उसे एक जैसे रोल ऑफर होने लगते हैं। टाइपकास्ट होने के डर पर बात करते हुए राघव ने कहा, 'मैं एक जैसे सभी ऑफर ठुकरा रहा हूं। मैं हर बार कुछ अलग और नया करना चाहता हूं। मैं एक जैसे किरदार बार-बार नहीं निभाना चाहता।'
यह खबर भी पढ़ें: Tigmanshu Dhulia: बॉलीवुड के इस खान के लिए तिग्मांशु धूलिया ने बनाई थी चाय, साझा किया मजेदार किस्सा
'एक जैसे किरदार नहीं करूंगा'
राघव ने आगे कहा, 'अगर आप मेरी जर्नी देखें तो मैंने बैक डांसर के तौर पर शुरूआत की, फिर मैं डांसर बना। उसके बाद मैंने शो होस्ट किया और अब एक्टिंग कर रहा हूं। जब मैं इंडस्ट्री में रहकर इतने प्रोफेशन बदल चुका हूं, तो मैं एक जैसे किरदार तो बिल्कुल भी नहीं करूंगा।'
‘किल’ के किरदार के लिए की काफी मेहनत
अब तक चुलबुले अंदाज में दिखने वाले राघव ने इतने खतरनाक विलेन की भूमिका कैसे निभाई? पूछा जाने पर राघव कहते हैं- 'मुझे खुद नहीं पता कैसे हुआ, बस हो गया। मैंने बस अपने किरदार पर काफी काम किया, काफी मेहनत की। शायद उसी मेहनत का नतीजा है कि ये हो गया।'
यह खबर भी पढ़ें: साउथ कोरिया में बढ़ी सख्त बलात्कार कानून की मांग, 20 हजार लोगों ने किए साइन; किम सू ह्यून से क्या है कनेक्शन ?
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी ‘किल’
साल 2024 में आई फिल्म ‘किल’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में काफी हिंसक एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में राघव जुयाल ने ‘फनी’ नाम के किरदार की भूमिका निभाई है, जो फिल्म का खलनायक है। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राघव के अलावा लक्ष्य, तान्या मानिकतला, आशीष विद्यार्थी, अद्रिजा सिन्हा, हर्ष छाया और अभिषेक चौहान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।