फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cocktail 2 director gives update on film Shahid Kapoor Rashmika Mandanna Kriti Sanon Celebrate

'कॉकटेल 2' के निर्देशक ने फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, शाहिद-रश्मिका ने मनाया जश्न

Sat, 31 Jan 2026 09:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Jan 2026 09:58 AM IST
सार

Cocktail 2 Update: 'कॉकटेल 2' के निर्देशक होमी अदजानिया ने फिल्म को लेकर एक अपडेट दी है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या है?

विज्ञापन
Cocktail 2 director gives update on film Shahid Kapoor Rashmika Mandanna Kriti Sanon Celebrate
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@homster

विस्तार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। दर्शक इस फिल्म की हर अपडेट पाना चाहते हैं। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर एलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

निर्देशक ने दी जानकारी
फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग पूरी होने पर निर्देशक होमी अदजानिया के साथ शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने जश्न मनाया है। होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें निर्देशक के साथ कलाकार जश्न मनाते हुए काफी खुश हैं। तस्वीर शेयर करते हुए होमी अदजानिया ने कैप्शन में लिखा है 'कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हो सकता है कि मैं पक्षपाती हूं, लेकिन यह वाला थोड़ा खास लगता है। मेरी टीम और कास्ट को बहुत सारा प्यार, जो मुझे और मेरी हरकतों को बर्दाश्त करते हैं। आप लोगों को प्यार।'

View this post on Instagram

A post shared by Homi Adajania (@homster)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने किए कमेंट
होमी अदजानिया की पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है। कृति सेनन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'होमस्टर आपको प्यार।' जोया अख्तर ने पोस्ट पर दिल और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने निर्देशक से इस फिल्म का टीजर जल्दी रिलीज करने की मांग की है।



फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के अलावा अर्जुन रामपाल, डिंपल कपाड़िया और रोहित शराफ होंगे। यह फिल्म 'कॉकटेल' (2012) का स्पिरिचुअल सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed