फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series

City of Dreams 3 Review: कलाकारों की अदाकारी से बची घिसी पिटी कहानी पर बनी सीरीज की साख, कहानी अभी बाकी है

Sat, 27 May 2023 02:29 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 May 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3)
कलाकार
प्रिया बापट , एजाज खान , अतुल कुलकर्णी , सचिन पिलगांवकर , सुशांत सिंह , फ्लोरा सैनी और रणविजय सिंह आदि
लेखक
नागेश कुकुनूर और रोहित बनावलीकर
निर्देशक
नागेश कुकुनूर
निर्माता
समीर नायर , नागेश कुकुनूर और दीपक सहगल
रिलीज:
26 मई 2023
रेटिंग
2.5/5
सिटी ऑफ ड्रीम्स यानी सपनों का शहर। मुंबई शहर। एक ऐसा शहर जिसने सपने देखने वाले को कम ही निराश किया। ऐसे न जाने कितने सपनों की अनगिनत कहानियां मुंबई शहर अपने अंदर समेटे है। फिल्मों में करियर बनाने वालों के लिए यह शहर खास तो है ही , यहां की राजनीति भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। महाराष्ट्र की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर निर्देशक नागेश कुकुनूर की सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो चुका है राजनीति एक ऐसी चीज है कि इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए अपने परिवार तक को दांव पर लगा देता है। किसी तरह से सत्ता बची रहे, अगर इसके लिए अपने परिवार की कुर्बानी भी देनी पड़े तो इसमें उसे हिचक नहीं होती। यही गुणसूत्र है वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का।
विज्ञापन

City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के तीसरे सीजन में मुख्यमंत्री पूर्णिमा गायकवाड अपने बेटे अमित की मौत के सदमे से उभरने की कोशिश कर रही हैं। पूर्णिमा गायकवाड का पिता अमेय बेटी को बैंकॉक से वापस लाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर वसीम खान को देता है। मुंबई आने के बाद पूर्णिमा अपने पिता के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश करती है। पिछले सीजन में जहां अमेय गायकवाड़  सत्ता में अपनी वापसी के लिए अपनी बेटी की कुर्सी हथियाने के लिए बेचैन था। वहीं इस सीजन में वह अपनी बेटी के समर्थन में है। सोच ये है कि किसी भी तरह से राज्य में उसकी सत्ता चलती रहे, इसके लिए वह कड़वे से कड़वा घूंट पीने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहते हैं अतीत इंसान का पीछा कभी नहीं छोड़ता है। अमेय गायकवाड़ बेटी की नजर में सुधरने की कोशिश करता है लेकिन अतीत उसेके कर्मों का हिसाब दिलाता रहता है। सूबे में हाल के दिनों में जो कुछ हुआ, उसकी परछाई भी वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के तीसरे सीजन पर पड़ी है। सत्ता हासिल करने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त प्रमुखता से दिखाई गई है। राजनीति में इस बात को भी खास तौर पर बहुत अमल में लाया जाता है कि कुछ रेखाएं ऐसी होती है जिसे लांघने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अमेय गायकवाड़ को जब पता चलता है कि उसके बेटे के मौत की साजिश खुद उसकी अपनी बेटी पूर्णिमा गायकवाड ने इंस्पेकर वसीम खान के साथ मिलकर रची थी, तो कहानी को एक नया मोड़ मिलता है।
विज्ञापन

City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का तीसरा सीजन पू पूर्णिमा गायकवाड और इंस्पेकर वसीम खान पर केंद्रित है। ड्रग्स का बहुत बड़ा मुद्दा भी है और साथ में मीडिया का चाल चलन भी। लेकिन टीवी के एक न्यूज एंकर को जिस तरह से जोकर की तरह इस सीरीज में पेश किया गया है, उसे देखकर वाकई हंसी आती है। हालांकि देखा जाए तो  सीरीज की कहानी में ऐसी कोई नई बात नहीं है जिससे दर्शक अनजान है। हां, सीरीज के कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से इस सीरीज को बांधे रखा है।

City of Dreams 3 Review in Hindi Priya Bapat Eijaz Khan Atul Kulkarni Sachin Pilgaonkar starrer web Series
सिटी ऑफ ड्रीम्स (सीजन 3) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीएम पूर्णिमा गायकवाड़ के किरदार में प्रिया बापट, इंस्पेकर वसीम खान के किरदार में एजाज खान, अमेय गायकवाड़ के किरदार में अतुल कुलकर्णी और जगदीश गुरव के किरदार में सचिन पिलगांवकर की अदाकारी एख जानी पहचानी कहानी में भी जान डाल देती है। अन्ना के किरदार में सुशांत सिंह एक अलग ही अंदाज में हैं। 'गंदी बात' की चर्चित अभिनेत्री फ्लोरा सैनी से अच्छी बात की तो उम्मीद करना ही बेमानी हैं। हां, रणविजय सिंह से काफी उम्मीदें थीं लेकिन चैनल मालिक की भूमिका में उन्होंने सबसे ज्यादा निराश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed