फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Citadel 2: Priyanka Chopra Jonas begins shooting for second season of Prime Video spy action series

Citadel 2: प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की 'सिटाडेल 2' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुद दी जानकारी

Wed, 18 Sep 2024 04:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Sep 2024 04:05 PM IST
सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' काफी चर्चित रही। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है। देसी गर्ल ने इसकी शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Citadel 2: Priyanka Chopra Jonas begins shooting for second season of Prime Video spy action series
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। आज बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने आधिकारिक एलान किया है। प्राइम वीडियो की स्पाई एक्शन सीरीज का पहला पार्ट काफी चर्चा में रहा। देसी गर्ल अब दूसरा सीजन लेकर दर्शकों के बीच पहुंचेंगी, जिसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्क्रिप्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह अपडेट साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'इट्स ऑन! 'सिटाडेल 2'। साथ में उन्होंने रूसो ब्रदर्स को टैग किया है। दूसरे सीजन की स्क्रिप्ट की फोटो शेयर की है। बता दें कि प्रियंका की इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें सिटाडेल सीरीज जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित एक एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। शो का पहला सीजन 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ था। इस सीजन में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। प्रियंका के अलावा मुख्य कलाकारों में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी शामिल हैं।
Agastya Nanda: प्रोजेक्ट 'हम' के साथ जुड़े बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा, स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है उद्देश्य

विज्ञापन

दूसरे सीजन में जुड़े नए चेहरे
सीटाडेल 2 में इस बार मुख्य कलाकारों के अलावा कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे, जिनमें मर्ले डैंड्रिज, राहुल कोहली, माइकल, मैट बेरी और गेब्रियल लियोन शामिल हैं। वहीं सिटाडेल की भारतीय सीरीज सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर को शुरू होगी। इसके हिंदी रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज ने हाल ही में अपना टीजर जारी किया है जिसमें दोनों कलाकार जबर्दस्त और दमदार एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं।

Singham Again: नहीं टलेगी सिंघम अगेन की रिलीज डेट, कार्तिक आर्यन के अनुरोध पर बोले निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed