{"_id":"66ea8ecddb3255d23c01cb69","slug":"amitabh-bachchan-grandson-agastya-nanda-invests-in-project-hum-to-promote-healthy-dining-in-mumbai-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agastya Nanda: प्रोजेक्ट 'हम' के साथ जुड़े बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा, स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है उद्देश्य","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Agastya Nanda: प्रोजेक्ट 'हम' के साथ जुड़े बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा, स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना है उद्देश्य
Wed, 18 Sep 2024 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:57 PM IST
सार
मुंबई में हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए अगस्त्य आगे आए हैं और एक लोकप्रिय रेस्तरां 'प्रोजेक्ट हम' में निवेश किया है। यह प्रोजेक्ट न केवल प्रोजेक्ट हम बल्कि खुद अगस्त्य नंदा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है और भविष्य में इसके सफल होने की भी काफी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
अगस्त्य नंदा और प्रोजेक्ट हम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और अब अक्सर अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, नाना की तरह अगस्त्य भी फिल्मों के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहते हैं। अब हाल ही में, अगस्त्य ने मुंबई में स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने के लिए फास्ट-कैजुअल रेस्तरां प्रोजेक्ट 'हम' से जुड़े हैं।
'प्रोजेक्ट हम' का हिस्सा बने अगस्त्य नंदा
मुंबई में हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के लिए अगस्त्य आगे आए हैं और एक लोकप्रिय रेस्तरां 'प्रोजेक्ट हम' में निवेश किया है। यह प्रोजेक्ट न केवल प्रोजेक्ट हम बल्कि खुद अगस्त्य नंदा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है और भविष्य में इसके सफल होने की भी काफी उम्मीदे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने पर अगस्त्य ने कहा, "हम प्रोजेक्ट के परिवार में शामिल होकर मैं काफी खुश हूं। हमारा उद्देश्य है कि हम हेल्दी लाइफ स्टाइल चॉइसेस को लोगों के सामने रखें।"
प्रोजेक्ट से जुड़कर खुश हैं अगस्त्य
अगस्त्य में आगे कहा कि लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर किसानों की मदद करने का उनका उद्देश्य मेरी सोच से काफी मेल खाता है। इसलिए मुझे यह प्रोजेक्ट काफी कारगर लगा है। इस प्रोजेक्ट से मुंबई के लोगों को जागरूक करने में काफी सहायता भी मिलेगी।
विज्ञापन
इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं अभिनेता
IXU हॉस्पिटैलिटी के सह-संस्थापक राघव सिम्हा ने अगस्त्य के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर उत्साह जताया और कहा, "अगस्त्य के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से मैं काफी खुश हूं। हमारा लक्ष्य अब इस प्रोजेक्ट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, जिससे सभी को इसका लाभ मिल सके और लोग अपनी लाइफ स्टाइल में स्वस्थ भोजन को भी महत्व दें।" वर्कफ्रंट की बात करें तो अगस्त्य नंदा अपनी आगामी फिल्म इक्कीस में व्यस्त हैं। 'इक्कीस' की कहानी उस युवा अधिकारी पर केंद्रित होगी, जिसने 21 साल की उम्र के तुरंत बाद अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसमें उस घटना को दिखाया जाएगा, जो 30 साल बाद घटित होती है।'