फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chum Darang opens on facing racist comment after covid 19 pandemic

Actress Recalls: 'पहले मोमोज कहते थे, अब कोरोना कहकर चिढ़ाते हैं', नस्लभेद की शिकार इस एक्ट्रेस का छलका दर्द

Mon, 05 May 2025 04:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 05 May 2025 04:23 PM IST
सार

Chum Darang: ‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री चुम दरंग ने नस्लवादी टिप्पणियों का सामने करने पर खुलकर बात की। उन्होंने साझा किया कि ‘कोविड-19’ के बाद उन्हें नए तरह के नस्लवादी कमेंट सुनने को मिले।

विज्ञापन
Chum Darang opens on facing racist comment after covid 19 pandemic
चुम दरंग - फोटो : इंस्टाग्राम @chum_darang

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ फेम अभिनेत्री चुम दरंग अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जीवन में नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि ‘कोविड-19’ महामारी के बाद हालात और भी बिगड़ गए। उन्होंने यह भी साझा किया कि इस तरह के कमेंट का वह कैसे सामना करती हैं?

विज्ञापन


नस्लवाद का सामना करने पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
अभिनेत्री चुम दरंग ने नस्लवाद का सामना करने के समय को याद करते हुए कहा कि वह एक पीड़ित की भूमिका निभाने के बजाय इसका बदला लेने में विश्वास करती हैं। चुम ने कहा, ‘मैंने बहुत नस्लवाद का सामना किया है, लेकिन मैं उन कहानियों में गहराई से नहीं जाना चाहती और पीड़ित की तरह नहीं दिखना चाहती। नस्लवाद और भेदभाव के साथ बात यह है कि कुछ लोग वास्तव में जागरूक नहीं हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो जानबूझकर ऐसा करते हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं कहती हूं कि मैं अरुणाचल से हूं, तो इसका मतलब है कि मैं इस देश से ही हूं। अगर आप इसे नहीं समझते या मेरे कहने के बाद भी पूछते रहते हैं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। आपने हर रोज राष्ट्रगान गाया है और मैंने भी इसे गाया है। मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं और कोई भी मुझसे इसे नहीं छीन सकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में शामिल हुए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम इयान ग्लेन, पोस्टर जारी


अब कोरोनावारस कहते हैं लोग
अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कोविड-19 महामारी के बाद उत्तर-पूर्वी समुदाय को किस तरह टारगेट किया गया। चुम ने कहा, ‘पहले लोग हमें 'मोमो' कहने जैसी नस्लवादी बातें करते थे और बाद में, उन्होंने हमें 'कोरोनावायरस' कहना शुरू कर दिया। ऐसी टिप्पणियां और मानसिकता मुझे परेशान करती हैं, लेकिन मैं उनमें से एक हूं जो इसका तुरंत जवाब देना जानती हूं और मैंने ऐसा कई बार किया है।


यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बोनस ट्रेलर लॉन्च, शादी के लिए सरकारी नौकरी ढूंढ़ते दिखे राजकुमार राव

एल्विश यादव की आलोचना की
कुछ महीने पहले चुम दरंग ने यूट्यूबर एल्विश यादव को उनके बारे में नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए आलोचना की थी। उन्होंने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ऐसे लोगों और टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन उन्होंने इसका जवाब देने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने उनके पूरे समुदाय को चोट पहुंचाई थी। एल्विश ने बाद में अपने कमेंट के लिए चुम से माफी मांगी थी और यह भी कहा था कि उनका इरादा किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने या उसका मजाक उड़ाने का नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed