फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar rao and wamiqa gabbi film bohol chuk maaf bonus trailer launch

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बोनस ट्रेलर लॉन्च, शादी के लिए सरकारी नौकरी ढूंढ़ते दिखे राजकुमार राव

Mon, 05 May 2025 03:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 05 May 2025 03:52 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर के बाद अब बोनस ट्रेलर रिलीज किया है।

विज्ञापन
Rajkummar rao and wamiqa gabbi film bohol chuk maaf bonus trailer launch
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

हाल ही में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुचर्चित फिल्म 'भूल चूक माफ' का बोनस ट्रेलर निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया है, जो दर्शकों के लिए एक तोहफा है। इस ट्रेलर में अभिनेता अपनी शादी के लिए तमाम उपायों को करते नजर आ रहे हैं और वह अपनी हल्दी की ही रश्म में फंसे दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


शादी की उलझनों में दिखे राजुकमार राव
'भूल चूक माफ' फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का बोनस ट्रेलर लॉन्च किया है। एक मिनट 21 सेकेंड के इस बोनस ट्रेलर की शुरुआत में वामिका शादी के लिए राजकुमार राव को भगा लाती हैं। इसके बाद 'ट्रेलर में राजकुमार राव शादी करने के लिए तमाम उपायों को करते नजर आते हैं, जैसे सरकारी नौकरी खोजना, गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना आदि। इसके साथ ही वह ट्रेलर में दो दिनों से हल्दी की रस्म में ही फंसे हुए हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के बोनस ट्रेलर में हंसी का डोज भरपूर है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Krushna Abhishek: दो साल की उम्र में मां को खोया, इस शख्स ने कृष्णा को पाला; कहानी सुनाते हुए रो पड़े कॉमेडियन

निर्माताओं ने शेयर किया खास संदेश
'भूल चूक माफ' फिल्म के बोनस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘रंजन बनाना चाहता है तितली को अपनी पत्नी, पर भसड़ से भरी है उसकी जिंदगी। क्या हल्दी पर ही इसकी कहानी अटकी रहेगी, या आगे भी बढ़ेगी?’ इसके आगे लिखा, ‘मनोरंजन, हंसी और सभी भावनाओं से भरपूर सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म देखें, केवल 4 दिन दूर।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: मेट गाला के रेड कारपेट पर सबसे ज्यादा चमकीं प्रियंका चोपड़ा, ये भारतीय सेलेब्स भी हुए शामिल

कब रिलीज हो रही फिल्म?
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed