{"_id":"6aec9686f2c4ca3a93088627","slug":"malayalam-actors-athulya-chandra-and-bibin-perumpilly-arrested-in-doctor-assault-case-in-kochi-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुमपिल्ली गिरफ्तार: डॉक्टर को अपार्टमेंट में बुलाकर की मारपीट, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुमपिल्ली गिरफ्तार: डॉक्टर को अपार्टमेंट में बुलाकर की मारपीट, क्या है पूरा मामला?
Thu, 05 Nov 2026 08:32 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:32 PM IST
सार
- केरल में एक युवा डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में फिल्मी दुनिया से जुड़े दो कलाकारों को गिरफ्तार किया गया है।
- पुलिस ने अभिनेत्री अतुल्या चंद्रा और अभिनेता बिबिन पेरुमपिल्ली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुमपिल्ली गिरफ्तार
- फोटो : इंस्टाग्राम @bibinperumbilli, @athulya_chandra
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केरल में एक युवा डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामी कलाकारों की गिरफ्तारी की है। इस खबर में जानिए क्या है पूरा मामला।
मामले में कुल 12 आरोपी
केरल के कोच्चि में एक युवा डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अभिनेत्री अतुल्या चंद्रा और अभिनेता बिबिन पेरुमपिल्ली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 12 आरोपी बताए जा रहे हैं। घटना 2 नवंबर की है। गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कडवंतरा पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक, बिबिन पेरुमपिल्ली इस मामले में पहले और अतुल्या चंद्रा तीसरे आरोपी हैं। इनके अलावा 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Trending Videos
अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुमपिल्ली गिरफ्तार
- फोटो : इंस्टाग्राम @bibinperumbilli, @athulya_chandra
बीमार रिश्तेदार का हवाला देकर डॉक्टर को बुलाया
एफआईआर के अनुसार, अतुल्या चंद्रा और बिबिन पेरुमपिल्ली समेत 12 लोगों ने डॉक्टर को पोनुरुन्नी स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया था। डॉक्टर को ऐसा बताया गया कि अतुल्या की मौसी की तबीयत खराब है और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है। यह घटना 2 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।
शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर के अपार्टमेंट पहुंचने के बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान करीब तीन लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' को बड़ा झटका, 22वें दिन की महज इतनी कमाई; जानें कलेक्शन

डॉक्टर ने पुलिस को बताई पूरी घटना
डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अतुल्या चंद्रा को पहले से जानते थे। इसी पहचान के चलते वह उनके बुलाने पर अपार्टमेंट पहुंचे थे। डॉक्टर का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि उन पर मरीज को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया जाएगा। इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।
फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं दोनों कलाकार
अतुल्या चंद्रा 'डीयस ईरा', 'गानगंधर्वन' और 'उयिर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं, बिबिन पेरुमपिल्ली 'लोका', 'किंग ऑफ कोठा', 'सीतारामम', 'रोषाक' और 'आशान' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें- रामायण: राम से पहले रावण की कहानी और तलवार चलाती सीता, रणबीर की फिल्म में देखने मिलेंगे यह 5 खास प्रसंग