फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chris Hemsworth did not know that Thor would be making an appearance in Deadpool And Wolverine Know Details

Chris Hemsworth: क्रिस के लिए सरप्राइज थी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में थॉर की मौजूदगी, बोले- 'मुझे नहीं पता था'

Sat, 11 May 2024 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 May 2024 04:16 PM IST
सार

'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के टीजर में थॉर को देखकर फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के होने के कयास लगने लगे थे। टीजर में दिखाई गई थॉर की पुरानी फुटेज देखकर अभिनेता खुद भी हैरान थे। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Chris Hemsworth did not know that Thor would be making an appearance in Deadpool And Wolverine Know Details
Chris Hemsworth - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' का दर्शकों को इंतजार है। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी। फरवरी में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था। इसमें थॉर की झलक भी देखने को मिली थी। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थॉर की भूमिका क्रिस हेम्सवर्थ अदा करते आए हैं। जब 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के टीजर में थॉर की झलक दिखी तो यह कयास लगने लगे कि क्रिस भी इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। आगामी फिल्म में थॉर की झलक पर क्रिस ने हाल ही में प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान को पार्किंग में बैठकर खाना पड़ा था खाना, अभिनेता ने खोला इंडस्ट्री का काला सच
विज्ञापन


कैमियो भूमिका को लेकर चली चर्चा
'डेडपूल एंड वुल्वरीन' का टीजर सामने आने के बाद चर्चा होने लगी कि क्रिस भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। वे कैमियो भूमिका में दिखेंगे। हालांकि, फिल्म में थॉर की जो झलक नजर आई पुरानी फुटेज से ली गई थी। इस बारे में हाल ही में अभिनेता क्रिस से पूछा गया। हाल ही में 'कॉमिकबुक' से बात करते हुए क्रिस हेम्सवर्थ ने 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' से जुड़ने को लेकर अपनी खुशी और उत्साह जताया। लेकिन, साथ ही इस पर वे हैरान भी नजर आए। उन्होंने कहा कि फिल्म में वे थॉर की मौजूदगी से अनजान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉर की मौजूदगी से अनजान थे क्रिस?
क्रिस हेम्सवर्थ ने बातचीत के दौरान 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' में अपने काम के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि थॉर 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में दिखाई देगा। बातचीत के दौरान क्रिस से पूछा गया कि 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में पुरानी फुटेज से थॉर को भी देखा गया। इस दृश्य ने उत्साह बढ़ा दिया। यह वाकई शानदार था'। 
Film Celebs: कभी एक-दूसरे के रुममेट थे ये कलाकार, आज इंडस्ट्री में बना चुके हैं अपनी पहचान

इस दिन रिलीज होगी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन'
इस पर क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा, 'यह कमाल था। मैं उस कड़ी का हिस्सा हूं जिसके बारे में बात चल रही है। लेकिन, मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। लेकिन, एक-दूसरे की फिल्मों का हिस्सा बनना कितना अच्छा है। यह चीज इसे और अच्छा बनाती है। यह कूल है'। 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' 26 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed