फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi reacts on telugu film industry strike and gives reason about viral news

Chiranjeevi: क्या तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मिले चिरंजीवी? अभिनेता ने दिया जवाब

Sun, 10 Aug 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:35 AM IST
सार

Chiranjeevi on Telugu Film Industry Strike: इस समय तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 8 दिनों से हड़ताल जारी है। इस बीच कहा जा रहा है कि साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने कर्मचारियों से मुलाकात की। हालांकि, अब एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Chiranjeevi reacts on telugu film industry strike and gives reason about viral news
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@chiranjeevikonidela

विस्तार

तेलुगु फिल्म उद्योग में इस समय तनाव जारी है। कहा जा रहा है कि अभिनेता चिरंजीवी ने हड़तात कर रहे कर्मचारियों की मांगों पर आश्वासन दिया है और उनसे मुलाकात की है। हालांकि, अभिनेता ने इसे बेबुनियाद बताते हुए प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

क्या बोले चिरंजीवी?
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'ये मेरे ध्यान में आया है कि फिल्म फेडरेशन के सदस्य होने का दावा करने वाले कुछ लोग मीडिया मे झूठा दावा कर रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि मैंने उनसे मुलाकात की है और आश्वासन दिया है कि 30 प्रतिशत बढ़ोतरी से संबंधित उनकी मांगें पूरी की जाएंगी और मैं बहुत जल्द शूटिंग शुरू करूंगा।'

विज्ञापन

 


अभिनेता ने कहा- कोई भी इसमें सलाह नहीं दे सकता
उन्होंने आगे कहा, 'मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैंने महासंघ के किसी भी सदस्य से मुलाकात नहीं की है। ये फिल्म इंडस्ट्री का मुद्दा है और इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या पर किसी भी तरह के समाधान का एकतरफा आश्वासन नहीं दे सकता।' उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री की गर्वनिंग बॉडी का रोल अहम है।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी का दावा, कॉल पर मिल रही जान से मारने की धमकी


चिरंजीवी के बारे में 
साउथ अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'विश्वभरा' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मल्लिदी वशिष्ठ ने किया था। वहीं इसे प्रोजेक्ट को साहू गरपति अपनी शाइन स्क्रीन्स बैनर तले प्रोड्यूस किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed