Chiranjeevi: चिरंजीवी ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के घर पर पीएम मोदी संग मनाया पोंगल, पीवी सिंधु भी आईं नजर
मेगास्टार चिरंजीवी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के घर पोंगल मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए। इस दौरान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी मौजूद थीं।
विस्तार
मेगास्टार चिरंजीवी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोंगल मनाया। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। पीएम मोदी ने जी किशन रेड्डी के घर पर पोंगल समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी जी किशन रेड्डी गारू के घर पर संक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुआ। साथ ही एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।'
Attended Sankranti and Pongal celebrations at the residence of my ministerial colleague, Shri G. Kishan Reddy Garu. Also witnessed an excellent cultural programme.
विज्ञापन
People across India celebrate Sankranti and Pongal with great fervour. It is a celebration of gratitude, abundance… pic.twitter.com/avPKmFP1oUविज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2025
पीएम मोदी का पोस्ट
उन्होंने कहा, 'भारत भर में लोग संक्रांति और पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह आभार जताने, प्रचुरता और नवीनीकरण का उत्सव है, जो हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित है। संक्रांति और पोंगल के लिए मेरी शुभकामनाएं। सभी को खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध फसल के मौसम की शुभकामनाएं।'
ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत
किशन रेड्डी के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चिरंजीवी उनके पीछे चल रहे थे। दीप प्रज्वलित करने के बाद गायिका सुनीता ने दर्शकों के लिए प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने अपने सम्मान में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।
चिरंजीवी की आने वाली फिल्म
चिरंजीवी भी पीएम मोदी के साथ खड़े नजर आए। वहीं चिरंजीवी की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो अभिनेता अगली बार विश्वंभरामें नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री तृषा और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।