फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chief Minister Devendra Fadnavis and Actor Jackie Shroff attends the naming ceremony of the Bappi Lahiri Marg

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद इस कार्यक्रम में दिखे जग्गू दादा, मुख्यमंत्री फडणवीस भी साथ नजर आए

Mon, 19 Oct 2026 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 10:26 PM IST
सार

Bappi Lahiri Marg Naming Ceremony: मुंबई में दिवंगत संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी के सम्मान में एक विशेष सड़क का नाम 'बप्पी लहिरी मार्ग' रखा गया है। इस मार्ग का आधिकारिक नामकरण और अनावरण आज 19 अक्तूबर 2026 को आयोजित किया गया। यहां कई सेलेब्स पहुंचे।

विज्ञापन
Chief Minister Devendra Fadnavis and Actor Jackie Shroff attends the naming ceremony of the Bappi Lahiri Marg
बप्पी लहिरी मार्ग का नामकरण समारोह - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिवंगत संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी के नाम पर मुंबई में एक सड़क का नामकरण किया गया है। इसका अनावरण आज सोमवार को किया गया। 'बप्पी लहिरी मार्ग' के नामकरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उनके अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और जितेंद्र समेत कई सितारे भी नजर आए। सभी ने बप्पी दा को याद किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Chief Minister Devendra Fadnavis and Actor Jackie Shroff attends the naming ceremony of the Bappi Lahiri Marg
बप्पी लहिरी मार्ग का नामकरण समारोह - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री फडणवीस और जैकी श्रॉफ आए नजर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता जैकी श्रॉफ 'बप्पी लाहिरी मार्ग' के नामकरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान गायिका और अभिनेत्री ईला अरुण भी नजर आईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शेट्टी बोले- 'यह बहुत साल पहले होना चाहिए था'
अभिनेता सुनील शेट्टी भी पहुंचे। उन्होंने बप्पी लहिरी को याद करते हुए कहा, 'यह बहुत साल पहले होना चाहिए था, लेकिन यह अब हुआ है। उनसे बड़ा और कौन है? यह मेरे लिए परिवार है। मुझे बहुत अच्छा लगा'।
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर कहा, 'टाइगर और जैकी श्रॉफ से दुनिया प्यार करती है तो जब उनके साथ ऐसा हो सकता है तो फिर किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्हें सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है'।
 

विज्ञापन

जितेंद्र बोले- 'मैंने बप्पी दा के साथ 40 फिल्में एक साथ कीं'
दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने बप्पी लहिरी को याद करते हुए कहा, 'हम दोनों पड़ोसी थे। मैंने बप्पी दा के साथ 40 फिल्में एक साथ कीं। एक के बाद एक। मेरे निर्देशक और प्रोड्यूसर बप्पी दा के साथ बहुत अच्छे थे।'
 

गुलशन ग्रोवर बोले- 'वे लीजेंड थे'
नामकरण समारोह एक्टर गुलशन ग्रोवर भी शामिल हुए। उन्होने कहा, 'बप्पी दा सिनेमा, म्यूजिक और आर्ट में एक लीजेंड थे। उन्होंने बहुत नाम और तारीफ कमाई। उन्होंने बहुत ही अलग और अनोखा काम किया, इसलिए यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि उनके जैसे कलाकार को इस तरह से पहचान मिल रही है। पूरा परिवार गर्व और सम्मान की भावना से भरा हुआ है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मुझे नहीं लगता कि उनका कोई ऐसा गाना है जो मुझे पसंद नहीं है'।
बता दें कि दिग्गज गायक संगीतकार बप्पी लाहिरी फरवरी 2022 में दुनिया को अलविदा कह गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed