फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life

Movies College Life: 'छिछोरे' से 'फुकरे' तक, कॉलेज लाइफ पर बनी हैं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

Mon, 16 Jun 2025 12:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 12:30 AM IST
सार

Movies College Life: कॉलेज लाइफ पर इंडस्ट्री में कई फिल्में बनी हैं। युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। छुट्टियों में ओटीटी पर इनका लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
2 स्टेट्स, मैं हूं ना, छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल बहुत से युवा स्कूल से निकल कॉलेज लाइफ शुरू कर रहे होंगे। आगे की पढ़ाई को लेकर उत्साह भी होगा और मन में थोड़ा डर भी। कॉलेज का माहौल, पढ़ाई का दबाव आदि, कई चीजें दिमाग में चल रही होंगी। ऐसी स्थिति में एंटरटेनमेंट से बेहतर क्या होगा? अगर छुट्टियां चल रही हैं, या पढ़ाई के बीच थोड़ी फुरसत है तो देख डालिए कॉलेज लाइफ पर बनी ये फिल्में...

विज्ञापन

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
कुछ-कुछ होता है - फोटो : IMBD

कुछ कुछ होता है
इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है का नाम है। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कॉलेज लाइफ को मजेदार अंदाज में दिखाने की वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इतने वर्षों के बाद भी लोग इस फिल्म को छोटे पर्दे या ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। ओटीटी पर देखना चाहें तो यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

3 इडियट्स
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी अभिनीत इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म ने लोगों को हंसाने के साथ रुलाने का भी काम किया। 3 इडियट्स निस्संदेह कॉलेज जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं। इसका अंत भी उतना ही शानदार था जितनी शुरुआत थी। राजकुमार हिरानी के निर्दशन में बनी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Kriti Sanon: 'डॉन 3' से बाहर हुईं कियारा आडवाणी, कृति सेनन की एंट्री; एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
'2 स्टेट्स' फिल्म का एक सीन - फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब

2 स्टेट्स
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 2 स्टेट्स को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म ऐसे दो आईआईएम स्टूडेंट्स पर आधारित है जो कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह फिल्म दो अलग-अलग राज्यों के प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
फिल्म 'मैं हूं ना' - फोटो : सोशल मीडिया

मैं हूं ना
फिल्म मैं हूं ना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। फराह खान ने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में अपने कदम रखे थे। फिल्म में सुष्मिता सेन, जायद खान और अमृता राव भी नजर आई थीं। वहीं, इसमें सुनील शेट्टी ने नकारात्मक भूमिका में खूब वाहवाही बटोरी थी। 

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : imdb

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
इस लिस्ट में करण जौहर की एक और फिल्म का नाम शामिल है। इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने अपना डेब्यू किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी अच्छी लगी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। करण ने फिल्म कॉलेज लाइफ के साथ लव ट्रायएंगल को भी बखूबी दिखाया था। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' - फोटो : सोशल मीडिया

जाने तू या जाने ना
जाने तू या जाने ना कॉलेज लाइफ पर बनी सबसे अच्छी बॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जो सबसे अच्छे दोस्तों और कॉलेज से शुरू होने वाली उनकी पूरी यात्रा पर आधारित है कि कैसे वे प्यार में पड़ जाते हैं, फिर अलग हो जाते हैं और बाद में किस्मत उन्हें आखिरकार मिला ही देती है। अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी।   

Chhichhore to 3 Iditos 2 states main hoon na These Films became hit on Box Office Based on College Life
छिछोरे - फोटो : IMDb

'छिछोरे'
इस लिस्ट में फिल्म 'छिछोरे' भी शामिल है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई। 'छिछोरे' कॉलेज लाइफ और दोस्ती पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed