Kriti Sanon: 'डॉन 3' से बाहर हुईं कियारा आडवाणी, कृति सेनन की एंट्री; एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
Don 3 Actress: कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी द्वारा उन्हें 'लेडी डॉन' कहने पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया वायरल हो रही है।
विस्तार
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म 'डॉन 3' छोड़ दी है। अब सोशल मीडिया पर कृति सेनन को 'लेडी डॉन' कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी कृति की तस्वीरें लेते हुए उन्हें 'लेडी डॉन' कहकर बुलाते हैं, जिस पर कृति मुस्कुरा देती हैं। इस रिएक्शन ने फैंस को यकीन दिलाया कि कृति फिल्म में हो सकती हैं।
इस साल मई में कृति को फरहान अख्तर के मुंबई ऑफिस के बाहर देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, अभी तक फिल्ममेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या कृति वाकई 'डॉन 3' में 'लेडी डॉन' का किरदार निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release: ओटीटी पर होगा रेड 2 का प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म..