Chhaava Teaser X Review: 'एक ही जिंदगी के विक्की भाई कितने नेशनल अवॉर्ड जीतोगे', छावा की टीजर देख बोले प्रशंसक
जैसे ही अभिनेता ने टीजर शेयर किया। यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया और नेटीजंस विक्की के इस अवतार को देखकर खुश हो गए।
विस्तार
विक्की ने साझा किया टीजर
विक्की ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छावा का टीजर शेयर किया और लिखा, "स्वराज्य के रक्षक। धर्म के रक्षक। #छावा एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा!" उन्होंने यह भी घोषणा की कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जैसे ही अभिनेता ने टीजर शेयर किया। यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया और नेटीजंस विक्की के इस अवतार को देखकर खुश हो गए।
View this post on Instagram
एक्स पर मिली यह प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने कमेंट किया, "इसे देखते ही रोंगटे खड़े हो गए। राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है। विक्की कौशल सभी पुरस्कार अपने हक से जीतने के लिए यहां हैं। सबसे बेहतरीन प्रतिभाएं हैं!"
Just saw #Chhava teaser 😍🔥#VickyKaushal in a never-seen-before avatar 🔥😍
Chhatrapati Sambhaji Maharaj ki Jayyyy 🙏🙏🙏🥵
This one's looking MASSY! Maddock has another winner 🏆 #ChhavaTeaser
6 DEC 2024 in cinemas❤️
pic.twitter.com/5BFq7xOVOn— S. 🍉🇵🇸 (@Shobhitontwt) August 19, 2024
दूसरे यूजर ने लिखा, 'छावा का टीजर काफी बेहतरीन लग रहा है। अल्लू अर्जुन को इस महा क्लैश के लिए तैयार होने की जरूरत है। विक्की कौशल एक के बाद एक धमाल मचा रहे हैं।'
#ChhavaTeaser is Blockbuster 🔥🔥🔥
— Shubham SRKian (@SRKsChamp) August 19, 2024
छत्रपती संभाजी महाराज की जय 🔥🔥
एक और यूजर ने लिखा, 'एक ही जिंदगी के विक्की भाई कितने नेशनल अवॉर्ड जीतोगे। एक्स पर ऐसे ही कई यूजर्स ने विक्की के छावा के टीजर की खूब तारीफ की है।'
Ek hi zindagi hai Vicky Bhai Kitna National Award jeetoge❤️#ChhavaTeaser
— Nandan Halagalimath (@iamngh1) August 19, 2024
विक्की ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की ने छावा के लिए काफी शारीरिक बदलाव किए हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने कथित तौर पर 116 किलो वजन बढ़ाया था और वह लंबे बाल और घनी दाढ़ी में भी नजर आए थे।