फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava star Vicky Kaushal recalls childhood memories in The Great Indian Kapil Show

Vicky Kaushal: कपिल के शो में भाई सनी के साथ शिरकत करने पहुंचेंगे विक्की कौशल, साझा करेंगे बचपन के किस्से

Thu, 18 Apr 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार विक्की कौशल आने वाले हैं। इन दिनों फिल्म 'छावा' की तैयारियों में जुटे विक्की शो में अपने भाई के साथ पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Chhaava star Vicky Kaushal recalls childhood memories in The Great Indian Kapil Show
विक्की कौशल-सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे इस शो के आगामी एपिसोड में अभिनेता विक्की कौशल अपने भाई  सनी कौशल के साथ बतौर मेहमान शिरकत करने वाले हैं। बुधवार को इस नए एपिसोड का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी किया। 
विज्ञापन

YouTuber Arrested: यूट्यूबर ने किया बेंगलुरू हवाईअड्डे पर पूरा दिन बिताने का झूठा दावा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

Chhaava star Vicky Kaushal recalls childhood memories in The Great Indian Kapil Show
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील ग्रोवर और विक्की का ब्रोमांस!
जारी हुए प्रोमो में इस एपिसोड की झलक मिल रही है और पता चल रहा है कि यह शो काफी मजेदार होने वाला है। कपिल के शो में सुनील ग्रोवर भी मजेदार अंदाज में मेहमानों से मुलाकात करते नजर आते हैं। विक्की कौशल के साथ भी वह कुछ ऐसा ही हंसी-मजाक कर रहे हैं। साड़ी पहने सुनील ग्रोवर, विक्की कौशल को अपना पति बताते हुए उनसे रोमांस करने की कोशिश में दिखे। हालांकि, विक्की कौशल भी अपने मजाकिया अंदाज में उन्हें जवाब दे देते हैं।
Parineeti Chopra: 'मैं अमरजोत कौर-अमर सिंह चमकीला की तरह जिंदगी जीना चाहती हूं', मेरे लिए भगवान हैं वे दोनों'
 

Chhaava star Vicky Kaushal recalls childhood memories in The Great Indian Kapil Show
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी कौशल के अफेयर का हुआ जिक्र?
कपिल शर्मा शो के दौरान विक्की कौशल के भाई सनी कौशल से भी हंसी-मजाक करते दिखे। वह सनी को अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ उनके कथित अफेयर और उससे जुड़ी अफवाहों को लेकर छेड़ते दिखे। इस पर सनी के जवाब से पहले ही विक्की ने मजेदार अंदाज में कहा, 'वह (कपिल) तेरे जवाब का इंतजार नहीं कर रहा, पंचलाइन मारी जा चुकी है'। इस दौरान बड़े भाई के गाने को लेकर सनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'उसे गाना आता नहीं है, लेकिन पैशन के साथ गाता है'। कपिल ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, 'ये तारीफ है या बेइज्जती? समझ नही आ रहा'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

Chhaava star Vicky Kaushal recalls childhood memories in The Great Indian Kapil Show
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की बताएंगे बचपन के किस्से
प्रोमो में कौशल ब्रदर्स बचपन की यादें साझा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। विक्की ने बताया कि बचपन में कभी-कभी पापा के साथ चलते-चलते सनी गटर में गिर जाता था । इस पर दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके साथ ही विक्की ने बताया कि उनके पिता मेहमानों के सामने उनसे जबरदस्ती डांस करवाते थे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर हर सप्ताह शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होता है। अब तक शो के तीन एपिसोड आ चुके हैं। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर नजर आए थे।
Mirai: दुश्मनों का खात्मा करने को तैयार तेजा सज्जा, महायोद्धा बनकर लौट रहे हनु-मान के अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed